Edited By Vijay, Updated: 02 Apr, 2023 07:48 PM

कांगड़ा जिला के अंतर्गत आती पंचायत घेटा में एक घर में रहस्यमयी तरीके से आग लग रही है, जिसमें अब तक सोफा, कूलर, गद्दों के साथ घर में रखी कई चीजें जलकर राख हो चुकी हैं।
फतेहपुर (अजय): कांगड़ा जिला के अंतर्गत आती पंचायत घेटा में एक घर में रहस्यमयी तरीके से आग लग रही है, जिसमें अब तक सोफा, कूलर, गद्दों के साथ घर में रखी कई चीजें जलकर राख हो चुकी हैं। घर के मुखिया गुरनाम सिंह ने बताया कि कुछ दिनों से उसके घर में अचानक आग लग रही है जिसमें लाखों रुपए का सामान जल चुका है। उन्होंने बताया कि अब तो परिवार के सदस्य घर में सोने से भी डर रहे हैं। वहीं पंचायत प्रधान राजकुमार का कहना है कि ऐसा गुरनाम सिंह के घर में करीब पिछले एक महीने से चल रहा है। अभी तक आग के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here