ऊना के कैफे में लगी भीषण आग, लाखों रुपए का सामान जलकर खाक; कोई हताहत नहीं

Edited By Swati Sharma, Updated: 17 Apr, 2026 12:54 PM

fire breaks out in cafe in una goods worth lakhs gutted

Una News : हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां पर एक कैफे में भीषण आग लग गई। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। वहीं, इस आगजनी की घटना में लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। हालांकि गनीमत यह रही कि...

Una News : हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां पर एक कैफे में भीषण आग लग गई। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। वहीं, इस आगजनी की घटना में लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। हालांकि गनीमत यह रही कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।

सामान जलकर खाक

मिली जानकारी के अनुसार, आग की शुरुआत कैफे की रसोई से हुई। देखते ही देखते लपटों ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी रसोई को अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी तेज थी कि रसोई में रखे फ्रिज अन्य सामान जलकर राख हो गए। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।

कड़ी मशक्कत के बाद पाया गया काबू

जिला अग्निशमन अधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि सुबह 6:40 बजे सूचना मिली थी हमीरपुर रोड स्थित एक कैफे में आग लगी है। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां तुरंत मौके पर भेजी गईं। अग्निशमन कर्मियों ने लगभग आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। इस आगजनी की घटना में करीब 4 से 5 लाख रुपए के नुकसान का अनुमान लगाया गया है। हालांकि गनीमत यह रही कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। फिलहाल, आग लगने का सही कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  

 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!