Himachal: चम्बा के सुल्तानपुर में नशा कारोबार का पर्दाफाश; मां-बेटा चिट्टे सहित गिरफ्तार, लाखाें का कैश और 12 मोबाइल बरामद

Edited By Vijay, Updated: 22 Nov, 2025 05:09 PM

mother and son arrested with heroin

जिला चम्बा में नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्यालय के साथ लगते सुल्तानपुर मोहल्ले में एक बड़े नैटवर्क का भंडाफोड़ किया है।

चम्बा (शिव/काकू): जिला चम्बा में नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्यालय के साथ लगते सुल्तानपुर मोहल्ले में एक बड़े नैटवर्क का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक घर में दबिश देकर मां और बेटे को चिट्टे (हैरोइन) की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है।

PunjabKesari

घर बना था नशे का अड्डा, लाखों की नकदी बरामद
पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार आरोपी महिला बीनता महाजन और उसका बेटा आर्यन महाजन लंबे समय से नशे के कारोबार में संलिप्त थे। तलाशी के दौरान पुलिस ने इनके कब्जे से 6 ग्राम चिट्टा, 5 लाख रुपए नकद, 12 मोबाइल फोन, क्यूआर कोड और नशे के लिए इस्तेमाल होने वाली फॉइल व इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद किए हैं। इतनी बड़ी संख्या में मोबाइल और क्यूआर कोड मिलना यह दर्शाता है कि नशा खरीदने-बेचने का यह नैटवर्क कितना गहरा था।

PunjabKesari

लाेग बाेले-अब इन्हें यहां नहीं रहने देंगे
इस कार्रवाई के बाद सुल्तानपुर के स्थानीय लोगों विशेषकर महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा। महिलाओं ने बताया कि वे इस घर में दिन-रात लड़कों की आवाजाही से परेशान थीं। उनका आरोप है कि इस महिला ने मोहल्ले के कई बच्चों का जीवन बर्बाद कर दिया है। बच्चे अपने ही घरों से गहने और पैसे चोरी करके यहां से नशा खरीदते थे। आक्रोशित लोगों ने दो टूक कहा है कि अब वे इन आरोपियों को मोहल्ले में नहीं रहने देंगे।

PunjabKesari

क्या कहते हैं एएसपी
मामले की पुष्टि करते हुए एएसपी चम्बा हितेष लखनपाल ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना सदर में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस यह पता लगा रही है कि 12 मोबाइल फोन्स का इस्तेमाल किन संपर्कों के लिए किया जा रहा था। उन्होंने आम जनता से अपील की है कि वे नशा तस्करों की सूचना बेझिझक पुलिस को दें, ताकि चम्बा को नशा मुक्त बनाया जा सके। फिलहाल पुलिस टीम आरोपियों के घर की गहनता से तलाशी ले रही है, जिससे और भी नशीले पदार्थ मिलने की संभावना है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!