Edited By Vijay, Updated: 30 Mar, 2025 06:58 PM

सुजानपुर के विधायक कैप्टन रणजीत सिंह ने रविवार को अपने विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत मझोग सुल्तानी में लोगों की समस्याओं को सुना।
हमीरपुर (राजीव): सुजानपुर के विधायक कैप्टन रणजीत सिंह ने रविवार को अपने विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत मझोग सुल्तानी में लोगों की समस्याओं को सुना। उन्होंने अधिकतर समस्याओं का समाधान मौके पर ही कर दिया और जो शेष रह गईं, उन्हें सम्बंधित अधिकारियों को जल्द हल करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इस बार प्रदेश के बजट में प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कई नई योजनाएं शुरू की हैं।
रणजीत सिंह ने कहा कि महिलाएं और युवा प्रदेश सरकार की योजनाओं से जहां अपना स्वरोजगार कमाएंगे, वहीं प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने में भी सहयोग दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि सुजानपुर विस क्षेत्र की कई सड़कों के निर्माण के लिए इस बजट में करोड़ों रुपए की राशि का प्रावधान हुआ है। उन्होंने कहा कि सुजानपुर के विकास में आने वाले दिनों में कोई कमी नहीं रहेगी तथा सुजानपुर की जनता का हर काम मेरा अपना काम है। उन्होंने कहा कि मैं सुजानपुर का विधायक नहीं, बल्कि सेवक हूं।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
हिमाचल प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें Click Here