अटल सुरंग को लेकर रक्षा मंत्रालय गंभीर, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह इस दिन आएंगे मनाली

Edited By Vijay, Updated: 11 Jul, 2020 08:33 PM

ministry of defense serious about atal tunnel

देश की महत्वपूर्ण अटल सुरंग के शुभारंभ को लेकर रक्षा मंत्रालय गंभीर हो गया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह अगले सप्ताह अटल सुरंग का दौरा करने मनाली आ रहे हैं। रक्षा मंत्री के दौरे को लेकर बीआरओ तैयारियों में जुट गया है।

मनाली (सोनू शर्मा): देश की महत्वपूर्ण अटल सुरंग के शुभारंभ को लेकर रक्षा मंत्रालय गंभीर हो गया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह अगले सप्ताह अटल सुरंग का दौरा करने मनाली आ रहे हैं। रक्षा मंत्री के दौरे को लेकर बीआरओ तैयारियों में जुट गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रक्षा मंत्री का 17 जुलाई को मनाली आने का कार्यक्रम है। केंद्र सरकार सितम्बर में सुरंग का शुभारंभ करने जा रही है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के अनुसार देश के प्रधानमंत्री सितम्बर में अटल सुरंग देश को समर्पित करने जा रहे हैं। सामरिक दृष्टि से सुरंग बेहद महत्वपूर्ण है। लद्दाख में चीन के साथ चल रहे सीमा विवाद के बाद रक्षा मंत्रालय इस सुरंग को जल्द से जल्द तैयार करना चाहता है।

रक्षा मंत्री के दौरे से पहले बीआरओ एडीजी लेंगे कार्य का जायजा

बीआर ओ की मानें तो अभी सुरंग का बहुत-सा कार्य शेष है। रक्षा मंत्री के दौरे से पहले बीआरओ एडीजी अति वशिष्ठ सेवा मैडल प्राप्त अनिल कुमार 12 जुलाई को सुरंग के कार्य का जायजा लेने मनाली पहुंच रहे हैं। पहले उनका कार्यक्रम चौपर से आने का था लेकिन मौसम खराब होने के कारण वह वाहन द्वारा मनाली पहुंच रहे हैं।

सुरंग के जरिए लेह में सेना तक रसद पहुंचाना होगा आसान

अटल सुरंग के बन जाने से लेह में सेना तक रसद पहुंचाना आसान हो जाएगा। सर्दियों में रोहतांग दर्रे पर बर्फबारी के कारण जिला लाहौल स्पीति का कुल्लू से संपर्क कट जाता है। सुरंग तैयार होने से लाहौल-स्पीति जिला शेष दुनिया से जुड़ा रहेगा।

2 जुलाई को दौरे पर आए थे मुख्यमंत्री

बीआरओ चीफ  इंजीनियर ब्रिगेडियर केपी पुरुशोथमन ने बताया कि बीआरओ एडीजी मनाली दौरे पर रविवार को पहुंच रहे हैं। वह सुरंग के निर्माण कार्य की समीक्षा करेंगे और अधिकारियों संग विस्तृत चर्चा भी करेंगे। इसके अलावा नॉर्थ पोर्टल में बन रहे भवनों के निर्माण कार्य का भी निरीक्षण करेंगे। बता दें कि 2 जुलाई को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर अटल सुरंग के दौरे पर मनाली आए थे तो उन्होंने भी सितम्बर में सुरंग तैयार होने की बात कही थी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!