Himachal Snowfall : भारी बर्फबारी से अटल टनल में फंसे सैकड़ों सैलानी, गाड़ियों में बितानी पड़ी रात; मनाली ट्रिप बना मुसीबत!

Edited By Swati Sharma, Updated: 16 Mar, 2026 01:04 PM

hundreds of tourists stranded in atal tunnel due to heavy snowfall

Himachal Snowfall : पर्यटन नगरी मनाली और उसके आसपास के इलाकों में रविवार शाम को हुए अचानक हिमपात ने सैकड़ों सैलानियों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। अटल टनल रोहतांग के पास भारी बर्फबारी के कारण 1,000 से अधिक वाहन फंस गए। सड़क पर बर्फ की मोटी परत जमने से...

Himachal Snowfall : पर्यटन नगरी मनाली और उसके आसपास के इलाकों में रविवार शाम को हुए अचानक हिमपात ने सैकड़ों सैलानियों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। अटल टनल रोहतांग के पास भारी बर्फबारी के कारण 1,000 से अधिक वाहन फंस गए। सड़क पर बर्फ की मोटी परत जमने से गाड़ियां अनियंत्रित होकर फिसलने लगीं, जिसके बाद मनाली पुलिस ने मोर्चा संभालते हुए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया।

शाम होते ही बदला मौसम, बढ़ी फिसलन

रविवार दोपहर बाद मनाली और लाहौल घाटी के विभिन्न पर्यटन स्थलों पर मौसम ने करवट ली। देखते ही देखते अटल टनल के साउथ पोर्टल और आसपास के इलाकों में बर्फ की चादर बिछ गई। दिन के समय जो सैलानी बर्फ का लुत्फ उठाने लाहौल की ओर गए थे, वापसी के समय उनके वाहन फिसलन भरी सड़क पर फंस गए, जिसके चलते टनल के दोनों ओर लंबा जाम लग गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मनाली पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और वाहनों को सुरक्षित निकालने का काम शुरू किया।

150 सड़कें बंद

पिछले 24 घंटों में हिमाचल के सात जिलों चंबा, शिमला, कुल्लू, मंडी, लाहौल-स्पीति, किन्नौर और कांगड़ा के ऊपरी इलाकों में जबरदस्त हिमपात हुआ है। निचले इलाकों में हो रही बारिश और ऊंचे क्षेत्रों में बर्फबारी के कारण 150 से अधिक सड़कें यातायात के लिए पूरी तरह बंद हो गई हैं। लोक निर्माण विभाग और सीमा सड़क संगठन (BRO) मशीनरी के साथ मार्ग बहाल करने में जुटे हैं, लेकिन लगातार हो रही बर्फबारी बाधा बन रही है। प्रशासन ने पर्यटकों को एडवाइजरी जारी कर खराब मौसम में ऊंचाई वाले क्षेत्रों की ओर न जाने की सलाह दी है।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!