मनाली से बिलासपुर की ओर आ रही स्कॉर्पियो को पुलिस ने रूकवाया, तलाशी में मिली ऐसी चीज...सीधे जेल पहुंच गए 2 युवक

Edited By Swati Sharma, Updated: 23 Mar, 2026 01:51 PM

two youths arrested with 2 kg 816 grams of hashish in mandi scorpio seized

Mandi News : हिमाचल प्रदेश पुलिस के 'नशा मुक्त अभियान' के तहत सुंदरनगर थाना पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। पुंघ फोरलेन पर नाकेबंदी के दौरान पुलिस ने एक स्कॉर्पियो गाड़ी से 2 किलो 816 ग्राम चरस की बड़ी खेप पकड़ी है। इस मामले में पुलिस ने मंडी...

Mandi News : हिमाचल प्रदेश पुलिस के 'नशा मुक्त अभियान' के तहत सुंदरनगर थाना पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। पुंघ फोरलेन पर नाकेबंदी के दौरान पुलिस ने एक स्कॉर्पियो गाड़ी से 2 किलो 816 ग्राम चरस की बड़ी खेप पकड़ी है। इस मामले में पुलिस ने मंडी के सरकाघाट और पंजाब के लुधियाना निवासी दो युवकों को गिरफ्तार लिया है।

2.816 किलोग्राम चरस बरामद

जानकारी के अनुसार, उप-निरीक्षक दौलत राम के नेतृत्व में पुलिस टीम पुंघ फोरलेन पर वाहनों की नियमित चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मनाली की ओर से बिलासपुर की तरफ जा रही एक सफेद रंग की स्कॉर्पियो को तलाशी के लिए रोका गया। पुलिस को देखते ही चालक और उसके साथी की गतिविधियां संदिग्ध लगीं। सघन तलाशी लेने पर गाड़ी के अंदर से एक लिफाफा बरामद हुआ, जिसे खोलने पर भारी मात्रा में चरस पाई गई। पुलिस ने मौके पर ही चरस का वजन किया, जो 2.816 किलोग्राम निकला और दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विजय कुमार (36) निवासी सरकाघाट, जिला मंडी (चालक) और 26 वर्षीय युवक निवासी जिला लुधियाना, पंजाब के रूप में हुई है।

सप्लाई चेन खंगाल रही पुलिस

एसपी मंडी विनोद कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और स्कॉर्पियो वाहन को कब्जे में ले लिया गया है। एसपी मंडी विनोद कुमार ने बताया, "प्रारंभिक जांच से संकेत मिले हैं कि यह खेप कहीं सप्लाई की जानी थी। पुलिस अब यह पता लगा रही है कि चरस कहां से लाई गई थी और इसका मुख्य खरीदार कौन था। नशे के खिलाफ हमारी यह जीरो टॉलरेंस की नीति जारी रहेगी।" 

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!