Edited By Vijay, Updated: 29 Aug, 2023 07:48 PM

नगर निगम की मासिक बैठक में मंगलवार को जमकर हंगामा हुआ। कृष्णानगर के पार्षद बिट्टू पाना ने मामला उठाया कि उनके वार्ड में इतना नुक्सान हुआ, इसके बावजूद मेयर की ओर से कोई भी मदद नहीं मिली। उन्होंने आरोप लगाया कि मेयर ने उनके वार्ड का दौरा भी नहीं किया।
शिमला (वंदना): नगर निगम की मासिक बैठक में मंगलवार को जमकर हंगामा हुआ। बैठक के दौरान कृष्णानगर के पार्षद बिट्टू पाना ने मामला उठाया कि उनके वार्ड में इतना नुक्सान हुआ, इसके बावजूद मेयर की ओर से कोई भी मदद नहीं मिली। उन्होंने आरोप लगाया कि मेयर ने उनके वार्ड का दौरा भी नहीं किया। मेयर ने बड़े ही तल्ख अंदाज में पार्षद को कहा कि वह इस आपदा की घड़ी में राजनीति न करें। इस बीच दोनों के बीच काफी बहसबाजी हुई। इस दौरान भाजपा पार्षद के समर्थन में उतरे अन्य पार्षदों ने खूब हंगामा किया। मेयर ने साफ कहा कि हाऊस नियमों के तहत चलेगा। प्रश्नकाल के बाद पार्षदों के सवाल के जबाव दिए जाएंगे। इसी मामले में जब ज्यादा माहौल गर्मा गया तो भाजपा की वरिष्ठ पार्षद सरोज ठाकुर ने कहा कि शहर में काम से लेकर अन्य कार्यों में भेदभाव हो रहा है। यह गलत है।

भाजपा पार्षदों का खतरनाक पेड़ों को लेकर हंगामा
शहर में बारिश से पेड़ों के गिरने से मची तबाही के बाद नगर निगम वन विभाग के साथ मिलकर खतरनाक पेड़ काट रहा है लेकिन भाजपा पार्षदों ने आरोप लगाया कि उनके वार्डो में खतरनाक पेड़ों को काटने को लेकर आवेदन किया गया है लेकिन उनके वार्डों में अब तक पेड़ नहीं काटे गए हैं। पटयोग की पार्षद आशा शर्मा ने कहा कि उनके वार्ड में 3 खतरनाक पेड़ हैं जो कभी भी लोगों के घरों पर गिर सकते हैं। इस मामले को लेकर भाजपा पार्षदों ने सदन में खूब हंगामा भी किया लेकिन मेयर ने कहा कि वन विभाग पेड़ काट रहा है जिसका कार्य चल रहा है। अब 370 पेड़ों को लेकर विजिट की जा चुकी है जबकि 800 से ज्यादा आवेदन निगम के पास पहुंचे हैं।
पेड़ों की लोपिंग के लिए विद्युत विभाग को पत्र लिखेगा निगम
शहर में पेड़ों की टहनियों की लोपिंग करने के लिए नगर निगम ने विद्युत बोर्ड को पत्र लिखने के निर्देश दिए हैं। वार्डों में अधिकतर पेड़ों की लोपिंग होने को है। यह बिजली की तारों पर लटके हुए हैं, ऐसे में पार्षदों ने लोपिंग की मांग प्रशासन से की है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here