Edited By Vijay, Updated: 03 Sep, 2023 07:36 PM

शिमला जिले के नावर क्षेत्र की टिक्कर तहसील के दरोटी गांव देर रात एक भीषण अग्निकांड हो गया। इस घटना में 9 घर जलकर राख हो गए, जबकि कुछ घरों को आंशिक नुक्सान पहुंचा है।
शिमला: शिमला जिले के नावर क्षेत्र की टिक्कर तहसील के दरोटी गांव देर रात एक भीषण अग्निकांड हो गया। इस घटना में 9 घर जलकर राख हो गए, जबकि कुछ घरों को आंशिक नुक्सान पहुंचा है। घटना शनिवार देर रात करीब साढ़े 12 बजे की की बताई जा रही है। इस घटना में करोड़ों रुपए की संपत्ति का नुक्सान हुआ है। गनीमत रही कि घटना में कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ। बताया जा रहा है कि आग पहले एक घर में लगी, जिसने देखते ही देखते अन्य घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने का पता चलते स्थानीय लोग मौके पर एकत्रित हो गए तथा आग बुझाने का प्रयास करने लगे,साथ ही घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को भी दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम वाहनों सहित घटना स्थल पर पहुंच गई तथा कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन तक करीब 20 परिवारों के सिर से छत छिन चुकी थी। प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।
सीएम ने प्रशासन को दिए प्रभावितों की हरसंभव सहायता के निर्देश
उधर, सीएम सुखविंदर सिंह ने दरोटी गांव में पेश आए अग्निकांड को लेकर दुख प्रकट किया है तथा स्थानीय प्रशासन को पीड़ित परिवारों को हरसंभव मदद उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए हैं। इसे लेकर उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाऊंट पर एक पोस्ट भी डाली है।
प्रभावितों को दी जा रही फौरी राहत : एसडीएम
एसडीएम रोहड़ू सन्नी शर्मा ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई थी और प्रभावितों को फौरी राहत दी जा रही है। वहीं राजस्व विभाग के कर्मचारी नुक्सान का आकलन कर रिपोर्ट तैयार कर रहे हैं। अग्निकांड प्रभावितों की प्रशासन की ओर से हरसंभव मदद की जाएगी।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here