भीषण अग्निकांड: राख के ढेर में बदले गऊशाला और मकान, 8 बेजुबान जिंदा जले; ₹25 लाख का नुक्सान

Edited By Vijay, Updated: 02 Dec, 2025 07:14 PM

fire incident

मंडी जिला के गोहर उपमंडल के अंतर्गत आने वाले परवाड़ा गांव में हुए भीषण अग्निकांड ने एक परिवार पर कहर बरपाया है। इस अग्निकांड में एक दोमंजिला मकान और गऊशाला पूरी तरह जलकर राख हो गए।

गोहर (ख्यालीराम): मंडी जिला के गोहर उपमंडल के अंतर्गत आने वाले परवाड़ा गांव में हुए भीषण अग्निकांड ने एक परिवार पर कहर बरपाया है। इस अग्निकांड में एक दोमंजिला मकान और गऊशाला पूरी तरह जलकर राख हो गए। इस हादसे में सबसे दुखद पहलू यह रहा कि गऊशाला में बंधी 3 गाय और 5 बकरियां जिंदा जल गईं। आग लगने से प्रभावित परिवार को करीब 25 लाख रुपए के नुक्सान का अनुमान लगाया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना मंगलवार दोपहर बाद घटी। जिस समय ज्वाल निवासी अनूप सिंह पुत्र अमर सिंह के मकान में आग लगी, उस वक्त परिवार का कोई भी सदस्य घर पर मौजूद नहीं था। परिवार के सभी सदस्य अपने कार्यों से बाहर थे। इसी बीच ग्रामीणों ने मकान से आग की लपटें उठती देखीं तो अफरा-तफरी मच गई।

ग्रामीणों ने तुरंत आग बुझाने का प्रयास शुरू किया और इसकी सूचना दमकल विभाग चैलचौक व गोहर प्रशासन को दी। हालांकि, जब तक दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, तब तक आग अपना विकराल रूप दिखा चुकी थी। घटना के दाैरान दोमंजिला मकान के 6 कमरे, घर का सारा कीमती सामान, कपड़े और अनाज जलकर खाक हो गए। इस घटना के बाद अनूप सिंह का 7 सदस्यों वाला परिवार पूरी तरह बेघर हो गया है और खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर है। वहीं आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन मौके पर पहुंचा। एसडीएम गोहर देवीराम ने स्थिति का जायजा लिया और प्रभावित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने बताया कि पीड़ित परिवार को प्रशासन की ओर से 15 हजार रुपए की फाैरी राहत राशि, खाद्य सामग्री और 2 तिरपाल प्रदान किए गए हैं, ताकि उन्हें तत्काल आश्रय मिल सके।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!