हिमाचल में भीषण अग्निकांड, 50 कमरे जलकर राख, ₹7 करोड़ से अधिक का नुक्सान

Edited By Vijay, Updated: 03 Dec, 2025 07:34 PM

fire incident

हिमाचल प्रदेश राजधानी शिमला के उपमंडल कोटखाई की ग्राम पंचायत गरावग के बढवी गांव में बुधवार करीब साढ़े 11 बजे एक भीषण अग्निकांड पेश आया।

रोहड़ू (बशनाट): हिमाचल प्रदेश राजधानी शिमला के उपमंडल कोटखाई की ग्राम पंचायत गरावग के बढवी गांव में बुधवार करीब साढ़े 11 बजे एक भीषण अग्निकांड पेश आया। इस घटना में 4 मकानों के लगभग 50 कमरे जलकर राख हो गए। आग इतनी तेजी से फैली कि घरों में रखी खाद्य सामग्री से लेकर रोजमर्रा का हर सामान राख में तब्दील हो गया। आग लगने का कारण अज्ञात है। नुक्सान का प्रारंभिक अनुमान करीब 7 करोड़ रुपए से अधिक लगाया जा रहा है।

PunjabKesari

स्थानीय लोगों ने आग बुझाने के लिए भरसक प्रयास किए मगर लपटें इतनी भयंकर थीं कि काबू पाना मुश्किल हो गया। गनीमत रही कि हादसा दिन में हुआ, अन्यथा जनहानि की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता था। फायर ब्रिगेड की गाड़ी समय पर पहुंची और अन्य घरों को जलने से बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। हालांकि बीच सड़क पर स्थानीय वाहनों की अवैध पार्किंग के कारण फायर ब्रिगेड को घटनास्थल तक पहुंचने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। आग से प्रभावित परिवारों में जोबन दास के पुत्र प्रकाश, प्रताप, बलवीर, सुरेश और पत्नी मुरतू देवी तथा राजेंद्र पुत्र मदिराम, प्रवीण व अमित पुत्र राजेंद्र शामिल हैं।

प्रशासन ने प्रभावित परिवारों को दी फाैरी राहत
वहीं घटना की सूचना मिलते ही नायब तहसीलदार कोटखाई कलम सिंह मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। नायब तहसीलदार ने कहा कि प्रशासन की ओर से तत्काल राहत के तौर पर प्रभावित 8 परिवारों को 5-5 हजार रुपए, एक कंबल और एक तिरपाल प्रदान किए गए तथा इनके रहने की व्यवस्था स्थानीय लोगों के घरों में कर दी गई। पीड़ितों को आरएमएस पोर्टल के माध्यम से राहत आवेदन भरने की सलाह दी गई है।

PunjabKesari

शिक्षा मंत्री प्रभावितों से मिले, हरसंभव सहायता का दिया आश्वासन
कोटखाई के बढवी गांव में आगजनी से प्रभावित परिवारों से शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने मौके पर जाकर मुलाकात की और घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया। मंत्री ने कहा कि सरकार इस कठिन समय में पूरी तरह प्रभावितों के साथ खड़ी है। उन्होंने प्रशासन और राजस्व अधिकारियों को तत्काल राहत उपलब्ध करवाने और आपदा नियमों के तहत सभी औपचारिकताएं शीघ्र पूरी करने के निर्देश दिए। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!