Kullu: मनाली के राणी सुई ट्रैक पर रास्ता भटके फ्रांस के दो युवक, पुलिस ने ऐसे किया रैस्क्यू

Edited By Kuldeep, Updated: 20 Oct, 2024 03:29 PM

manali trekking france youth rescue

मनाली के साथ लगते ट्रैक रूट राणी सुई में ट्रैक पर गए फ्रांस के दो युवक रास्ता भटक गए। रास्ता भटकने से वे परेशान हो गए। उन्होंने अपने दोस्त को रास्ता भटकने की बात बताई और लोकेशन भी भेजी।

मनाली (सोनू): मनाली के साथ लगते ट्रैक रूट राणी सुई में ट्रैक पर गए फ्रांस के दो युवक रास्ता भटक गए। रास्ता भटकने से वे परेशान हो गए। उन्होंने अपने दोस्त को रास्ता भटकने की बात बताई और लोकेशन भी भेजी। दोस्त ने मनाली पुलिस को युवक के रास्ता भटकने की बात बताकर मदद मांगी। पुलिस ने दोस्त द्वारा बताई लोकेशन के हिसाब से युवक को तलाश लिया और रैस्क्यू कर सुरक्षित उसे उसके घर पहुंचा दिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार फ्रांस के दो युवक बसिले हूगो जूलियन मरीन (27), आरओ 39 रुए जूसीएव 75005 पेरिस फ्रांस व लियो एक्सेल जूलियन (24) साल आरओ 39 रुए जूसीएव75005 पेरिस फ्रांस रास्ता भटक गए। उन्होंने अपने दोस्त अन्नादिता को रास्ता भटकने की जानकारी दी।

डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि विदेशी ट्रैकरों के दोस्त अन्नादिता ने समय रहते पुलिस को अपने साथी ट्रैकरों के रास्ता भटकने की जानकारी दे दी। जिससे समय रहते पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों विदेशी ट्रैकरों को सुरक्षित मनाली पहुंचाया। उन्होंने बताया कि दोनों दोस्त रास्ता भटकने से पहाड़ी पर ही रुक गए थे। उन्होंने सभी देशी-विदेशी ट्रैकरों से आग्रह किया कि अब ठंड का मौसम शुरू हो गया है, ऐसे में मौसम के हिसाब से पूरी तैयारी के साथ व अनुभवी गाइडों के साथ ही ट्रेकिंग पर जाएं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!