Himachal: स्वास्थ्य विभाग में कई चिकित्साधिकारियों के तबादले, बिना भत्ते के तुरंत ड्यूटी ज्वाइन करने का फरमान

Edited By Vijay, Updated: 18 Mar, 2026 05:03 PM

major reshuffle in the health department

हिमाचल प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुचारू और पारदर्शी बनाने के मकसद से राज्य सरकार ने स्वास्थ्य विभाग में अहम प्रशासनिक फेरबदल किया है।

शिमला (संतोष): हिमाचल प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुचारू और पारदर्शी बनाने के मकसद से राज्य सरकार ने स्वास्थ्य विभाग में अहम प्रशासनिक फेरबदल किया है। सरकार ने प्रदेश के विभिन्न अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में सेवाएं दे रहे कई चिकित्साधिकारियों (मेडिकल ऑफिसर्स) के तबादले और प्रतिनियुक्ति (डैपुटेशन) के आदेश जारी किए हैं। इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग की ओर से आधिकारिक अधिसूचना भी जारी कर दी गई है, जिसमें अधिकारियों को तुरंत अपनी नई जगह पर कार्यभार संभालने को कहा गया है।

बद्दी और बरोटीवाला में डॉक्टरों की अदला-बदली
जारी आदेशों के तहत सबसे प्रमुख बदलाव जिला सोलन के औद्योगिक क्षेत्रों बद्दी और बरोटीवाला में स्थित ईएसआई अस्पतालों में किया गया है। यहां 2 डॉक्टरों का एक-दूसरे के स्थान पर (म्यूचुअल की तरह) तबादला किया गया है। अधिसूचना के अनुसार डॉ. ज्योत्सना गुप्ता को ईएसआईडी बद्दी से बदलकर अब ईएसआईडी बरोटीवाला में तैनात किया गया है। वहीं, उनके स्थान पर बरोटीवाला में कार्यरत डॉ. नवीन कटारिया को ईएसआईडी बद्दी भेजा गया है।

शिलाई और जनजातीय क्षेत्र पूह में नई तैनाती
प्रदेश के दूरदराज, ग्रामीण और जनजातीय क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं सुनिश्चित करने के लिए भी डॉक्टरों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। जनहित को ध्यान में रखते हुए जिला सिरमौर के पीएचसी कोटा पाब में तैनात ट्रेनी मेडिकल ऑफिसर डॉ. साक्षी वर्मा को आगामी 6 महीने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र  शिलाई में प्रतिनियुक्ति (डैपुटेशन) पर भेजा गया है। इसके अलावा, जिला हमीरपुर के नागरिक अस्पताल नादौन में सेवाएं दे रहीं डॉ. गार्गी कंवर का तबादला जनजातीय जिला किन्नौर के दूरदराज क्षेत्र सीएचसी पूह के लिए कर दिया गया है।

सरकार ने इन तबादलों को लेकर सख्त प्रशासनिक निर्देश भी जारी किए हैं। जारी अधिसूचना में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि डॉ. ज्योत्सना, डॉ. नवीन और डॉ. गार्गी के तबादले बिना किसी यात्रा भत्ते और ज्वाइनिंग टाइम के किए गए हैं। इन सभी चिकित्साधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे बिना किसी देरी के तत्काल प्रभाव से अपनी नई तैनाती स्थल पर ड्यूटी ज्वाइन करें, साथ ही कार्यभार संभालने के तुरंत बाद विभाग को उचित माध्यम से अपनी ज्वाइनिंग रिपोर्ट सौंपना सुनिश्चित करें।

हिमाचल प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!