Kangra: पुलिस के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, चिट्टा मामले में पालमपुर से मुख्य महिला सरगना गिरफ्तार

Edited By Vijay, Updated: 21 Dec, 2025 01:11 PM

main female smuggler in heroin case arrested from palampur

कांगड़ा पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अपने विशेष अभियान में एक और बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने 75 ग्राम चिट्टा (हैरोइन) तस्करी के मामले में कार्रवाई करते हुए मुख्य महिला सप्लायर को पालमपुर के बिंद्रावन से गिरफ्तार कर लिया है।

कांगड़ा (कालड़ा): कांगड़ा पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अपने विशेष अभियान में एक और बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने 75 ग्राम चिट्टा (हैरोइन) तस्करी के मामले में कार्रवाई करते हुए मुख्य महिला सप्लायर को पालमपुर के बिंद्रावन से गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ी गई महिला की पहचान ज्योति (36) पत्नी विजय कुमार निवासी गांव व डाकघर बिंद्रावन, तहसील पालमपुर के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार बाते 8 दिसम्बर को कांगड़ा पुलिस की एक विशेष टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर शाहपुर के सारनू क्षेत्र में नाकाबंदी की थी। चैकिंग के दौरान एक गाड़ी से 75 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। मौके पर पुलिस ने पंजाब के अमृतसर (बैरका) निवासी 3 युवकों विक्की (27) पुत्र अमर सिंह निवासी मकान नंबर 305 धूपसरी संत नगर बैरका, डाकघर बैरका, तहसील व जिला अमृतसर (पंजाब), संदीप सिंह (27 ) पुत्र कुलवंत सिंह निवासी गांव अमृतसर बैरका मकान नंबर 12, डाकघर बैरका तहसील व जिला अमृतसर (पंजाब) तथा विशाल सिंह (20) अमर सिंह निवासी मकान नंबर 305 धूपसरी संत नगर बैरका, डाकघर बैरका तहसील व जिला अमृतसर (पंजाब) को गिरफ्तार किया था।

शाहपुर थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपियों से सख्ती से पूछताछ शुरू की। जांच, तकनीकी विश्लेषण और बैंक ट्रांजैक्शन हिस्ट्री खंगालने पर पुलिस को अहम सुराग हाथ लगे। जांच में खुलासा हुआ कि अमृतसर से लाया गया यह नशा पालमपुर के बिंद्रावन निवासी एक महिला तस्कर तक पहुंचाया जाना था। सुराग मिलते ही पुलिस ने एक विशेष टीम का गठन किया और शनिवार को बिंद्रावन में दबिश दी। इस कार्रवाई के दौरान मुख्य आरोपी महिला ज्योति को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस का कहना है कि नशा तस्करों की चेन को तोड़ने के लिए यह गिरफ्तारी बेहद अहम है। फिलहाल पुलिस मामले की आगामी जांच कर रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!