Kangra: पुलिस के हत्थे चढ़ी उद्घोषित अपराधी महिला, जानें किस मामले में चल रही थी फरार

Edited By Vijay, Updated: 24 Mar, 2026 04:32 PM

proclaimed female offender nabbed by police

कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और अदालत से भगौड़े चल रहे अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस जिला नूरपुर के पीओ सैल को एक महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है।

ठाकुरद्वारा (गगन): कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और अदालत से भगौड़े चल रहे अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस जिला नूरपुर के पीओ सैल को एक महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने डमटाल पुलिस थाने में दर्ज एक मामले में लंबे समय से फरार चल रही एक उद्घोषित अपराधी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त महिला थाना डमटाल में एनआई एक्ट की धारा 138 के तहत वांछित थी। अदालत के आदेशों की अवहेलना करने पर उसे भगोड़ा घोषित किया जा चुका था। गिरफ्तार की गई महिला की पहचान अतिंदर कौर निवासी भुंतर व जिला कुल्लू के रूप में हुई है। नूरपुर पुलिस का पीओ सैल काफी समय से इस महिला की तलाश में जुटा हुआ था। इसी कड़ी में सटीक सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने 23 मार्च, 2026 को कुल्लू जिले के भुंतर में दबिश दी और आरोपी महिला अतिंदर कौर को वहीं से दबोच लिया।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने सभी कानूनी प्रक्रियाओं का पालन करते हुए आरोपी महिला के पति को उसकी गिरफ्तारी की विधिवत सूचना दे दी है। इसके उपरांत, महिला को आगे की कानूनी कार्रवाई और न्यायालय में पेश करने के लिए थाना डमटाल पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। वहीं पुलिस अधीक्षक कार्यालय नूरपुर की ओर से इस गिरफ्तारी की पुष्टि की गई है। पुलिस प्रशासन ने कड़ा संदेश देते हुए स्पष्ट किया है कि कानून से छिपकर बैठे और भगौड़े अपराधियों के विरुद्ध नूरपुर पुलिस का यह धरपकड़ अभियान आगे भी इसी तरह सख्ती से जारी रहेगा।

हिमाचल प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!