ओलावृष्टि से शिमला में 77 करोड़ रुपए का नुकसान

Edited By prashant sharma, Updated: 11 May, 2021 05:18 PM

loss of 77 crores in shimla due to hail storm

ओलावृष्टि से जिला शिमला के ऊपरी क्षेत्रों में बागवानी को करीब 77 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है, जबकि बर्फबारी से सेब व अन्य फलों को हुई क्षति का आंकलन किया जा रहा है। उप निदेशक उद्यान जिला शिमला डाॅ. देसराज शर्मा ने बताया कि

शिमला (ब्यूरो) : ओलावृष्टि से जिला शिमला के ऊपरी क्षेत्रों में बागवानी को करीब 77 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है, जबकि बर्फबारी से सेब व अन्य फलों को हुई क्षति का आंकलन किया जा रहा है। उप निदेशक उद्यान जिला शिमला डाॅ. देसराज शर्मा ने बताया कि ओलावृष्टि होने से जिला के पांच ब्लॉक नारकंडा, ननखड़ी, जुब्बल व कोटखाई, रोहड़ू, चिडग़ांव काफी प्रभावित हुए हैं और इन ब्लॉक में विशेषकर सेब के वृक्षों में लगे फूलों को काफी क्षति हुई है, जबकि चैपाल, ठियोग, रामपुर, बसंतपुर, मशोबरा ब्लॉक में कम नुकसान आंका गया है। डाॅ. देसराज शर्मा ने बताया कि जिला के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी से सेब व अन्य फलों को हुए नुकसान का जायजा विभाग की विशेष टीम द्वारा लिया जा रहा है। ओलावृष्टि होने से बागवानों की रोजी-रोटी का संकट पैदा हो गया है, क्योंकि अप्पर शिमला में विशेषकर सेब की बागवानी आय का एक मात्र साधन है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!