हिमाचल में बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश-बर्फबारी और ओलावृष्टि का अलर्ट; जानिए अगले पांच दिन कैसा रहेगा Weather

Edited By Swati Sharma, Updated: 15 Mar, 2026 11:51 AM

himachal weather update orange alert for hailstorm and dust storm today

Himachal Weather Update: हिमाचल प्रदेश में गर्मी की दस्तक के बीच मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है। शनिवार को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में धूप खिली रही, जिससे तापमान में सामान्य से 7 डिग्री तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई। इसी बीच मौसम विज्ञान केंद्र...

Himachal Weather Update: हिमाचल प्रदेश में गर्मी की दस्तक के बीच मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है। शनिवार को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में धूप खिली रही, जिससे तापमान में सामान्य से 7 डिग्री तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई। इसी बीच मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने रविवार (15 मार्च) के लिए प्रदेश के कई इलाकों में ओलावृष्टि, आसमानी बिजली गिरने और तेज हवाओं के साथ तूफान का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

तापमान का ताज़ा हाल

शनिवार को प्रदेश के न्यूनतम तापमान में सामान्य से 2-5 डिग्री की बढ़ोत्तरी देखी गई। आंकड़ों पर गौर करें तो ऊना जिला 33.6 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म रहा, जबकि लाहौल-स्पीति के ताबो में न्यूनतम पारा (0.2°C) डिग्री दर्ज किया गया। शिमला और सुंदरनगर में न्यूनतम तापमान एक बराबर 12.0°C दर्ज किया गया।

जानें अगले पांच दिनों तक कैसा रहेगा मौसम

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के मुताबिक, 15 और 16 मार्च को प्रदेश के कई हिस्सों में गरज के साथ बारिश हो सकती है। इस दौरान तेज हवाएं चलने और बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है। वहीं, 17 से 20 मार्च तक प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है।

पारे में गिरावट

अगले 3-4 दिनों में न्यूनतम तापमान में 2-6°C और अधिकतम तापमान में 4-7°C की बड़ी गिरावट आने का अनुमान है, जिससे ठंडक बढ़ेगी। वहीं, मौसम विभाग ने ओलावृष्टि की संभावना को देखते हुए बागवानों और किसानों को अपनी फसलों का बचाव करने की सलाह दी है। तेज हवाओं के कारण ऊंचे क्षेत्रों में यात्रा करने वाले पर्यटकों को भी सावधानी बरतने को कहा गया है।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!