Weather Update: 3 दिन खराब रहेगा मौसम, ओलावृष्टि व तेज हवाओं का अलर्ट

Edited By Kuldeep, Updated: 17 Mar, 2026 08:11 PM

shimla weather cold

हिमाचल में मौसम ने पूरी तरह से करवट बदल ली है। प्रदेश भर में आगामी 3 दिन मौसम खराब रहेगा। प्रदेश के अधिकांश भागों में लगातार तीन दिन बादल बरसने के आसार हैं।

शिमला (राजेश): हिमाचल में मौसम ने पूरी तरह से करवट बदल ली है। प्रदेश भर में आगामी 3 दिन मौसम खराब रहेगा। प्रदेश के अधिकांश भागों में लगातार तीन दिन बादल बरसने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से 18 व 19 मार्च को ओलावृष्टि, जबकि 19 व 20 मार्च को भारी बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। कुल्लू, मंडी और शिमला जिले में 18 और 19 मार्च व कांगड़ा, सिरमौर और सोलन जिले में 19 मार्च को एक-दो स्थानों पर पर ओलावृष्टि होने का ऑरैंज अलर्ट है।

इसी तरह चंबा, कुल्लू और कांगड़ा जिले में 19 और 20 मार्च, जबकि मंडी और शिमला जिले में 20 मार्च को भारी बारिश-बर्फबारी का यैलो अलर्ट है। वहीं ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, शिमला, सिरमौर, सोलन और मंडी जिले में 18 से 20 मार्च के दौरान एक-दो स्थानों पर गरज के साथ बिजली और तेज हवा चलने का यैलो अलर्ट है। 22 और 23 मार्च को राज्य के कुछ अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश-बर्फबारी होगी, जबकि 17 और 21 मार्च को राज्य के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश-बर्फबारी होने के आसार हैं।

ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी दर्ज
बीते 24 घंटों के दौरान केलांग में 20.0, जोत 12.0, कुकुमसेरी 11.2, कल्पा 8.8, हंसा 7.5, मनाली 5.0 व सांगला में 4.5 सैंटीमीटर बर्फबारी दर्ज की गई। इससे तापमान में भारी गिरावट आई है। अधिकांश स्टेशनों पर अधिकतम तापमान सामान्य से 5.12 डिग्री सैल्सियस कम रहा। न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 2.6 डिग्री सैल्सियस कम रहा है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!