Solan: बैंक ने ऋण डिफाल्टर की 3 प्रॉपर्टीज कब्जे में लीं, तीनों प्रॉपर्टीज की कीमत करीब 2 करोड़ रुपए

Edited By Kuldeep, Updated: 21 Mar, 2026 10:47 PM

solan bank loan defaulter properties possession

बघाट बैंक सोलन ने ढोल बजाकर एक ऋण डिफाल्टर की 3 प्रॉपर्टीज को कब्जे में लिया है। डीआरटी चंडीगढ़ से ऑर्डर होने के बाद बैंक ने शनिवार को इन तीनों प्रॉपर्टीज को कब्जे में लेने की प्रक्रिया को पूरा किया। इसके लिए ढोल व लाऊड स्पीकर का इंतजाम भी किया हुआ...

सोलन (पाल): बघाट बैंक सोलन ने ढोल बजाकर एक ऋण डिफाल्टर की 3 प्रॉपर्टीज को कब्जे में लिया है। डीआरटी चंडीगढ़ से ऑर्डर होने के बाद बैंक ने शनिवार को इन तीनों प्रॉपर्टीज को कब्जे में लेने की प्रक्रिया को पूरा किया। इसके लिए ढोल व लाऊड स्पीकर का इंतजाम भी किया हुआ था। ये तीनों प्रॉपर्टीज सोलन व जिला शिमला में थीं। बैंक के प्रबंध निदेशक राजकुमार की अगुवाई में यह कार्रवाई की गई। बैंक के अधिकारी जिस प्रॉपर्टी को कब्जे में लेने के लिए मौके पर पहुंच रहे थे तो पहले बाकायदा ढोल बजाया जा रहा था और फिर माइक के माध्यम से कब्जे की प्रक्रिया की जानकारी आसपास के क्षेत्रों के लोगों को दी जा रही थी। जिन 3 प्राॅपर्टीज को कब्जे में लिया गया है, उनमें जनेड़घाट में 11 बीघा, सोलन के चम्बाघाट में 2 बिस्वा तथा शिमला के बड़ा गांव में करीब 14 बिस्वा भूमि को कब्जे में लिया गया।

अब इन प्रॉपर्टीज को 30 अप्रैल तक नीलाम किया जाएगा। जिस ऋण डिफाल्टर की प्रॉपर्टीज को कब्जे में लिया गया, उसने बैंक से करीब 4 करोड़ रुपए का ऋण लिया था। यह ऋण वर्ष 2016 में लिया गया था जो कुछ समय बाद ही एनपीए हो गया था। यह ऋण की राशि ब्याज के साथ करीब पौने 9 करोड़ रुपए के आसपास पहुंच गई है। अब देखते हैं कि बैंक इन 3 प्रॉपर्टीज से ऋण की कितनी राशि वसूल करने में कामयाब होता है। बैंक के प्रबंध निदेशक राजकुमार ने बताया कि बैंक ने शनिवार को एक ऋण डिफाल्टर की 3 प्रॉपर्टीज को कब्जे में लिया है। उस ऋण डिफाल्टर ने बैंक से करीब 4 करोड़ रुपए का ऋण लिया था, जो एनपीए हो चुका है।

25 मार्च को 16 प्रॉपर्टीज होंगी नीलाम
बघाट बैंक सोलन 16 ऋण डिफाल्टरों से ऋण की रिकवरी के लिए अब उनकी प्राॅपर्टीज को नीलाम करेगा। बैंक ने 25 मार्च को नीलामी रखी है, जिसमें 16 प्राॅपर्टीज नीलाम होंगी। इससे करीब 7 करोड़ रुपए के ऋण की वसूली होगी। मजेदार बात यह है कि बैंक पिछले लम्बे समय से इन प्राॅपर्टीज को बेचने में लगा हुआ है लेकिन अभी तक इन्हें खरीदने के लिए कोई खरीददार आगे नहीं आ रहा है। यही कारण है कि हर नीलामी में ये प्रॉपर्टीज अनसोल्ड रह जाती हैं।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!