ट्रक यूनियन मनाली के पास चाय की दुकान से चरस बरामद, महिला गिरफ्तार

Edited By Kuldeep, Updated: 05 May, 2024 06:13 PM

kullu woman charas recovered

पुलिस ने ट्रक यूनियन मनाली के पास एक महिला के कब्जे से 49 ग्राम चरस बरामद की जिस पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। महिला के खिलाफ मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज हुआ है।

कुल्लू (शम्भू): पुलिस ने ट्रक यूनियन मनाली के पास एक महिला के कब्जे से 49 ग्राम चरस बरामद की जिस पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। महिला के खिलाफ मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज हुआ है। पुलिस के अनुसार महिला रेहड़ी के ऊपर खोखानुमा दुकान लगाकर चाय, मैगी व खाना आदि बेचती है। गश्त के दौरान पुलिस की टीम ने उसकी दुकान की तलाशी ली तो इस दौरान 49 ग्राम चरस बरामद हुई। आरोपी महिला की पहचान काली देवी निवासी 15 मील के रूप में हुई है। डीएसपी केडी शर्मा ने महिला की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!