Edited By Kuldeep, Updated: 21 Feb, 2025 05:15 PM

कुल्लू जिला के ऊंचे क्षेत्र में ताजा बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में झमाझम बारिश से किसानों व बागवानों की फसलों को संजीवनी मिली है। ऐसे में लहसुन, जौ व गेहूं सहित अन्य फसलों को संजीवनी मिली है।
कुल्लू (दिलीप): कुल्लू जिला के ऊंचे क्षेत्र में ताजा बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में झमाझम बारिश से किसानों व बागवानों की फसलों को संजीवनी मिली है। ऐसे में लहसुन, जौ व गेहूं सहित अन्य फसलों को संजीवनी मिली है। किसान-बागवान लंबे समय से बारिश का इंतजार कर रहे थे। ऊझी घाटी के बागवान शेर सिंह ने कहा कि लोग लंबे समय से बारिश का इंतजार कर रहे थे। ऊंची पहाड़ियों में ताजा बर्फबारी हुई है व निचले क्षेत्रों में बारिश हुई है। बारिश-बर्फबारी से खेतों में नमी लौटी है और फसलों को संजीवनी मिली है। इसके चलते किसानों-बागवानों को अच्छी फसल की उम्मीद जगी है।