कुल्लू पुलिस की कार्रवाई: चरस के साथ दबोचा 19 साल का युवक

Edited By Jyoti M, Updated: 12 Feb, 2026 02:10 PM

kullu police action 19 year old youth caught with hashish

कुल्लू जिला पुलिस की विशेष टीम ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। भुंतर पुलिस थाना की टीम ने सियुंड क्षेत्र में गश्त और नाकाबंदी के दौरान एक युवक को चरस के साथ धर दबोचा।

कुल्लू (संजीव जैन)। कुल्लू जिला पुलिस की विशेष टीम ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। भुंतर पुलिस थाना की टीम ने सियुंड क्षेत्र में गश्त और नाकाबंदी के दौरान एक युवक को चरस के साथ धर दबोचा।

पुलिस द्वारा की गई चेकिंग के दौरान, आरोपी मिलन सिंह (19 वर्ष), जो कि मनाली तहसील के कलाथ गांव का निवासी है, के पास से 216 ग्राम चरस/कैनाबिस बरामद की गई। युवक की संदिग्ध गतिविधियों को देखते हुए जब उसकी तलाशी ली गई, तो उसके कब्जे से यह खेप मिली।

भुंतर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मादक पदार्थ अधिनियम (NDPS Act) की धारा 20 के तहत मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है। पुलिस प्रशासन अब इस मामले के मुख्य स्रोतों और सप्लाई चेन को खंगालने में जुटा है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी से कड़ाई से पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि यह नशा कहाँ से लाया गया था और इसकी डिलीवरी कहाँ की जानी थी। इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान के लिए विस्तृत जांच जारी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!