मणिकर्ण घाटी में STF टीम की कार्रवाई: पंजाब का युवक हेरोइन समेत गिरफ्तार

Edited By Jyoti M, Updated: 11 Feb, 2026 10:07 AM

manikaran valley punjab youth arrested with heroin

एस.टी.एफ. कुल्लू की टीम ने चिट्टा तस्करों पर कार्यवाही करते हुए गुप्त सूचना के आधार पर मनीकरण घाटी के चौज गाँव में पंजाब के युवक से 7 ग्राम हेरोइन बरामद किया। युवक की पहचान अमित सेतिया पुत्र विरेन्द्र, कुमार सेतिया निवासी मकान नंबर 78, गली नंबर 3,...

कुल्लू (संजीव जैन)। एस.टी.एफ. कुल्लू की टीम ने चिट्टा तस्करों पर कार्यवाही करते हुए गुप्त सूचना के आधार पर मनीकरण घाटी के चौज गाँव में पंजाब के युवक से 7 ग्राम हेरोइन बरामद किया। युवक की पहचान अमित सेतिया पुत्र विरेन्द्र, कुमार सेतिया निवासी मकान नंबर 78, गली नंबर 3, गुरू रामदास एवेन्यू , ग्रीन फील्ड, थाना मजीठा रोड  जिला अमृतसर पंजाब उम्र 30 वर्ष के रुप में हुई है।

इस संबंध में पुलिस स्टेशन मनीकरण में आरोपियों के खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच चल रही है। एस.टी.एफ.टीम में टीम हेड कांस्टेबल समीर कुमार, हेड कांस्टेबल राजेश राऊपा, आरक्षी अशोक कुमार, HHC नितेश कुमार शामिल थे। एस.टी.एफ. डी.एस.पी हेमराज वर्मा ने इस मामले की पुष्टि की है। जिन्होंने बताया कि आरोपी से इस बारे में पूछताछ की जा रही है कि इसने यह हैरोईन कहां से लाई है व आगे किसे बेचने वाला था। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!