Kullu: तेज रफ्तार वैन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी, चालक समेत 2 जख्मी

Edited By Jyoti M, Updated: 06 Mar, 2025 01:50 PM

kullu high speed van went out of control and fell into a deep ditch

जिला मुख्यालय के साथ लगती लग घाटी के सुम्मा के पास एक सड़क दुर्घटना होने का समाचार मिला है। जानकारी के अनुसार, एक तेज रफ्तार वैन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। घटना के दौरान वैन करीब 100 मीटर नीचे जा गिरी। हादसे में वैन चालक सहित दो लोग जख्मी हो...

कुल्लू, (दिलीप): जिला मुख्यालय के साथ लगती लग घाटी के सुम्मा के पास एक सड़क दुर्घटना होने का समाचार मिला है। जानकारी के अनुसार, एक तेज रफ्तार वैन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। घटना के दौरान वैन करीब 100 मीटर नीचे जा गिरी। हादसे में वैन चालक सहित दो लोग जख्मी हो गए। घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने घटना को लेकर मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार यह हादसा उस समय पेश आया जब वैन कुल्लू से लगघाटी की तरफ जा रही थी। इस दौरान हादसा पेश आया। घटना के बाद घायलों को एम्बुलैंस में क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया। घायलों में बागान निवासी सुधीर और ऊना निवासी अनिल शामिल हैं। पंचायत उपप्रधान यशपाल ने बताया कि यह घटना देर शाम हुई। एस.पी. डा. कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने कहा कि घायलों का उपचार चल रहा है।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!