सोलन में बोले कुलदीप राठौर, कांग्रेस धनबल पर नहीं जनबल पर जीतेगी नगर निगम चुनाव

Edited By Vijay, Updated: 26 Mar, 2021 08:09 PM

kuldeep singh rathore in solan

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर ने कहा कि कांग्रेस जनबल के दम पर नगर निगमों को बनाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा धनबल का प्रयोग नगर निगम बनाने के लिए कर रही है लेकिन कांग्रेस जनबल पर भाजपा को इसका करारा जवाब देगी।

सोलन (ब्यूरो): कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर ने कहा कि कांग्रेस जनबल के दम पर नगर निगमों को बनाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा धनबल का प्रयोग नगर निगम बनाने के लिए कर रही है लेकिन कांग्रेस जनबल पर भाजपा को इसका करारा जवाब देगी। सोलन शहर के विभिन्न वार्डों में लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने यह बात कही। उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा सोलन नगर निगम का प्रभारी डॉ. राजीव बिंदल को लगाया गया है और बिंदल पर भ्रष्टाचार के आरोप हैं।

उन्होंने कहा कि जनता महंगाई से त्रस्त है। कोरोना काल के बाद लोगों के कारोबार पूरी तरह से ठप्प पड़े थे और सभी उम्मीद जता रहे थे कि सरकार लोगों को कुछ राहत देगी लेकिन किसी भी प्रकार की राहत सोलन के लोगों को नहीं मिल पाई है। उन्होंने कहा कि भाजपा किसी समय संस्कारों वाली पार्टी के नाम से जानी जाती थी लेकिन अबके नेताओं ने संस्कारों वाले नेताओं को घर बिठा दिया है और भाजपा पर ऐसे नेता राज कर रहे हैं जिन्होंने देश को लुटवा दिया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!