Edited By Kuldeep, Updated: 13 Jun, 2025 05:49 PM

बीते कल शिमला प्रवास पर आए पंजाब के राज्यपाल गुलाब कटारिया अचानक तबीयत खराब होने की वजह से सुबह वापस लौट गए, उनके साथ उनकी धर्मपत्नी भी वापस लौट गईं जबकि उनके दामाद व बेटियां छराबड़ा स्थित पंजाब गवर्नर हाऊस में रुके हैं।
कुफरी (गौतम): बीते कल शिमला प्रवास पर आए पंजाब के राज्यपाल गुलाब कटारिया अचानक तबीयत खराब होने की वजह से सुबह वापस लौट गए, उनके साथ उनकी धर्मपत्नी भी वापस लौट गईं जबकि उनके दामाद व बेटियां छराबड़ा स्थित पंजाब गवर्नर हाऊस में रुके हैं। जानकारी के मुताबिक बीती शाम राज्यपाल कटारिया की तबीयत खराब हो गई थी, जिसको लेकर वे आईजीएमसी शिमला में चैकअप के लिए गए थे।
इसके साथ की देर शाम राज्यपाल की धर्मपत्नी की तबीयत बिगड़ी बताई गई, उन्हें भी आईजीएमसी शिमला चैकअप के लिए ले गए थे जो रात में भी एडमिट रहीं। आज सुबह करीब साढ़े 9 बजे के करीब राज्यपाल कटारिया व उनकी धर्मपत्नी छराबड़ा स्थित पंजाब गवर्नर हाऊस जहां वे ठहरे थे, सड़क मार्ग से होते हुए गाड़ी से वापस लौट गए। अभी उनके दामाद व बेटियां छराबड़ा में ही रुके हुए हैं। बताया जा रहा है कि तबीयत न बिगड़ती तो उनका भी यहां रुकने का कार्यक्रम था।