Edited By Jyoti M, Updated: 24 Feb, 2025 12:42 PM

कांगड़ा के नगर परिषद मैदान में एफ.एस.एस.और.आई. की ईट राईट इंडिया स्कीम के तहत राज्य स्तरीय ईट राईट मेला आयोजित किया गया। इस मेले का मुख्य उद्देश्य लोगों को ओरगैनिक उत्पादों और मोटे अनाज के उपयोग के लाभों के बारे में जागरूक करना था।
कांगड़ा। कांगड़ा के नगर परिषद मैदान में एफ.एस.एस.और.आई. की ईट राईट इंडिया स्कीम के तहत राज्य स्तरीय ईट राईट मेला आयोजित किया गया। इस मेले का मुख्य उद्देश्य लोगों को ओरगैनिक उत्पादों और मोटे अनाज के उपयोग के लाभों के बारे में जागरूक करना था।
इस आयोजन के दौरान मिशल इन्वेस्टर धमेटा द्वारा मैजेस्टीक का शुभारंभ किया गया। इसके साथ ही एक प्रदर्शनी भी आयोजित की गई, जिसमें मैजेस्टीक के विभिन्न ओरगैनिक उत्पाद जैसे ड्राई फ्रूट्स, पिंक साल्ट, देसी घी, आचार आदि को प्रदर्शित किया गया। इन उत्पादों को देखकर लोगों ने उनकी गुणवत्ता की सराहना की और उन्हें स्वस्थ जीवनशैली के लिए अपनाने की सलाह दी।
इस आयोजन के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि स्वस्थ और पौष्टिक आहार के लिए ओरगैनिक उत्पादों का सेवन जरूरी है, जो न केवल स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होते हैं बल्कि पर्यावरण को भी नुकसान नहीं पहुँचाते।