Kangra: पीजीआई चंडीगढ़ में BSF जवान की इलाज के दौरान मौत, बेटे ने दी मुखाग्नि

Edited By Jyoti M, Updated: 13 Oct, 2024 12:07 PM

kangra bsf jawan dies during treatment at pgi chandigarh

उपमंडल बैजनाथ के गांव चकोल बेहडू मझेरना के 48 वर्षीय बीएसएफ जवान विजय कुमार का इलाज के दौरान पीजीआई चंडीगढ़ में निधन हो गया, जो कि उनके परिवार और गांव के लिए एक अपूरणीय क्षति है।

हिमाचल डेस्क। उपमंडल बैजनाथ के गांव चकोल बेहडू मझेरना के 48 वर्षीय बीएसएफ जवान विजय कुमार का इलाज के दौरान पीजीआई चंडीगढ़ में निधन हो गया, जोकि उनके परिवार और गांव के लिए एक अपूरणीय क्षति है। विजय कुमार बीएसएफ में सहायक उप निरीक्षक के पद पर कार्यरत थे। उन्होंने देश की सेवा में 1996 से अपना करियर शुरू किया था। वे वर्तमान में पठानकोट के माधोपुर में 121 बटालियन में सेवाएं दे रहे थे।

कुछ समय से चल रहे थे बीमार 
विजय कुमार कुछ समय से बीमार थे और पीजीआई चंडीगढ़ में उनका इलाज चल रहा था। उनके निधन से न केवल उनका परिवार, बल्कि पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके अंतिम संस्कार में बीएसएफ के अधिकारियों की उपस्थिति में उन्हें पूरे सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके बेटे ऋतिक डोगरा ने उन्हें मुखाग्नि दी। विजय कुमार अपने पीछे माता संतोष, पत्नी मीनाक्षी, पुत्र ऋतिक और बेटी महक को छोड़ गए हैं।

हिमाचल प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!