Kangra: बगली के ITBP जवान की हृदय गति रुकने से मौत, घर व गांव में छाया मातम

Edited By Vijay, Updated: 12 Dec, 2024 06:39 PM

itbp jawan dies due to cardiac arrest

कांगड़ा जिले के निकटवर्ती गांव बगली में शुक्रवार को उस समय मातम छा गया जब यह खबर आई कि गांव के होनहार बेटे 47 वर्षीय विनोद कुमार....

गग्गल (अनजान): कांगड़ा जिले के निकटवर्ती गांव बगली में शुक्रवार को उस समय मातम छा गया जब यह खबर आई कि गांव के होनहार बेटे 47 वर्षीय विनोद कुमार (गुवाहाटी में आईटीबीपी में असिस्टैंट सब इंस्पैक्टर के पद पर तैनात थे) की हृदय गति रुकने से मृत्यु हो गई। यह दुखद घटना तब हुई जब वह ट्रेनिंग पर थे और खबर आते ही जवान के घर व पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

बता दें कि विनोद कुमार वर्ष 2000 में आईटीबीपी में भर्ती हुए थे। उनकी पार्थिव देह शुक्रवार तक पहुंचने की संभावना है। मिली जानकारी के अनुसार उनकी पार्थिव देह पहले हवाई मार्ग द्वारा चंडीगढ़ लाई जाएगी और उसके बाद बगली लाई जाएगी। जानकारी के अनुसार विनोद अभी एक महीना पहले ही छुट्टी काट कर ड्यूटी पर गए थे।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
हिमाचल प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!