हिमाचल की बेटी ईशानी ने फतह की कारगिल की 7077 मीटर ऊंची कुन पीक

Edited By Vijay, Updated: 09 Sep, 2022 06:08 PM

ishani conquered 7077 high kun peak of kargil

हिमाचल की बेटी इशानी ने कारगिल की 7077 मीटर ऊंची कुन पीक फतह कर ली है। ईशानी इस साहसिक कार्य में द्वितीय स्थान पर रही। ईशानी ने कहा कि प्रदेश सरकार को भी इस तरह की साहसिक गतिविधियों पर ध्यान देना चाहिए।

कुल्लू (संजीव जैन): हिमाचल की बेटी ईशानी ने कारगिल की 7077 मीटर ऊंची कुन पीक फतह कर ली है। ईशानी इस साहसिक कार्य में द्वितीय स्थान पर रही। ईशानी ने कहा कि प्रदेश सरकार को भी इस तरह की साहसिक गतिविधियों पर ध्यान देना चाहिए। माऊंट कुन के लिए पहला राष्ट्रीय महिला अभियान 24 अगस्त को भारतीय पर्वतारोहण फाऊंडेशन से रवाना हुआ था, जिसने 4 सितम्बर को माऊंट कुन पर सफलतापूर्वक चढ़ाई की।

जांस्कर क्षेत्र, लद्दाख भारत में एक उच्च तकनीकी चोटी है, अन्य दल जो इन तिथियों के आसपास माऊंट कुन के लिए रवाना हुए थे, वे शिखर पर चढ़ने में असफल रहे। हालांकि महिला टीम ने सफलतापूर्वक माऊंट कुन को फतह किया है। इस अभियान का नेतृत्व शांति राय ने किया था, जिन्होंने भारत में कई चुनौतीपूर्ण चोटियों का नेतृत्व किया है। 8 महिला पर्वतारोहियों की टीम में सिक्किम की शांति राय, हिमाचल प्रदेश की ईशानी सिंह जम्वाल, छत्तीसगढ़ की दशमत बत्ती और बिहार की सबिता महतो ने माऊंट कुन पर सफलतापूर्वक चढ़ाई की। इस राष्ट्रीय अभियान में हिमाचल प्रदेश से ईशानी सिंह जम्वाल अकेली युवती थी।

ईशानी ने बताया कि वह इस राष्ट्रीय अभियान में चुने जाने के लिए गर्व महसूस करती हैं और बेहद खुश हैं। यह चढ़ाई चुनौतीपूर्ण एवं साहसिक थी। उन्होंने कहा कि वह भविष्य में और अधिक ऊंचाइयों पर चढ़ने की उम्मीद करती हैं और इसका श्रेय अपने गुरुओं और माता-पिता को देती हैं। वह विषम परिस्थितियों में खुद को चुनौती देने और तलाशने में विश्वास रखती हैं और देश को गौरवान्वित करना चाहती हैं। टीम ने माऊंट कुन को सफलतापूर्वक फतह करने वाली पहली विशेष महिला अभियान बनकर इतिहास रच दिया है।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!