मंडी में HRTC के वॉशर बॉय की ड्यूटी पर करंट लगने से मौत

Edited By Jyoti M, Updated: 30 Jun, 2025 12:19 PM

hrtc washer boy dies due to electric shock while on duty

हिमाचल पथ परिवहन निगम मंडी की सौली खड्ड स्थित वर्कशाप में एक कर्मचारी की मौत होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह करीब 9.30 बजे एच.आर.टी.सी. की वर्कशाला में वॉशर बॉय के पद पर कार्यरत पवन सिंह पुत्र दलीप सिंह निवासी अरठीं तहसील...

मंडी (रजनीश): हिमाचल पथ परिवहन निगम मंडी की सौली खड्ड स्थित वर्कशाप में एक कर्मचारी की मौत होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह करीब 9.30 बजे एच.आर.टी.सी. की वर्कशाला में वॉशर बॉय के पद पर कार्यरत पवन सिंह पुत्र दलीप सिंह निवासी अरठीं तहसील बल्ह जिला मंडी ड्यूटी पर तैनात था।

काम के दौरान उसे अचानक कर्ट लग गया और वह वहां पर एकत्रित बारिश के पानी में गिर गया। इसके बाद उसे अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन क्षेत्रीय अस्पताल के डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि पवन सिंह की जुलाई महीने में सेवानिवृत्ति थी। सेवानिविृत्ति से एक महीने पहले ड्यूटी में करंट लगने से मौत हो गई। ए.एस.पी. मंडी सागर चंद्र ने बताया कि एच.आर.टी.सी. के वॉशर बॉय की करंट लगने से मौत हुई है। मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी गई है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!