Himachal: पांवटा साहिब-दिल्ली रूट पर HRTC की वोल्वो बस सेवा शुरू, जानें कितना हाेगा किराया

Edited By Vijay, Updated: 26 Jul, 2025 06:11 PM

hrtc volvo bus service started on paonta sahib delhi route

एचआरटीसी की ओर से अभी हाल में ही खरीदी गईं 24 नईं वोल्वो बसों ने प्रदेशभर में सेवाएं देना शुरू की दी हैं। इन्हीं 24 बसों में एक वोल्वो बस पावंटा साहिब-दिल्ली रूट पर चलना को शुरू हो गई है।

शिमला (राजेश): एचआरटीसी की ओर से अभी हाल में ही खरीदी गईं 24 नईं वोल्वो बसों ने प्रदेशभर में सेवाएं देना शुरू की दी हैं। इन्हीं 24 बसों में एक वोल्वो बस पावंटा साहिब-दिल्ली रूट पर चलना को शुरू हो गई है। डीएम शिमला व तारादेवी यूनिट अधिकारियों की अगुवाई में यह सेवा शनिवार को शुरू की गई। इस मौके पर पवन शर्मा, मंडलीय प्रबंधक तकनीकी शिमला, डीएम शिमला देवासेन नेगी, राम दयाल क्षेत्रीय प्रबंधक नाहन, अमित चौहान प्रबंधक तकनीकी तारादेवी मौजूद रहे। इस वोल्वो बस में पांवटा साहिब से दिल्ली का किराया 607 रुपए होगा। वहीं पांवटा साहिब से चलने का समय सुबह 7 बजे का होगा। 

ये हाेगी समयसारिणी
वोल्वो बस सेवा के संचालन के साथ निगम प्रबंधन ने बस सेवा की समयसारिणी भी जारी की है। यह बस सेवा सुबह 7 बजे चलेगी। इसके बाद यह बस 7.55 कालेसर, 9.05 पर यह बस यमुनानगर से चलेगी, 9.55 पर लाडवा, 10.55 पर इंद्री, 11.45 पर करनाल और 1.30 पर मुरथल से चलेगी और 1.45 पर दिल्ली आई.एस.बी.टी पहुंचेगी। वहीं दिल्ली से चलने का समय शाम 3.45 होगा। 4.20 पर बस मुरथल पहुंचेगी और 4.25 पर वहां से रवाना होगा। वहीं 6.05 शाम करनाल से निकलेगी। लाडवा से यह बस 8.15 शाम पर चलेगी। युमनानगर से बस का चलने का समय में रात 8.45 का होगा और 9.50 पर यह वोल्वो बस कालेसर पहुंचेगी और 9.55 पर यहां से रवाना होगी और ठीक 10.30 पर पांवटा साहिब पहुंचेगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!