HP Budget Session: विधानसभा में पूर्व PM मनमोहन सिंह और पूर्व MP किशन कपूर को दी गई श्रद्धांजलि, जानें क्या बोले CM सुक्खू

Edited By Vijay, Updated: 11 Mar, 2025 01:02 PM

hp budget session

हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन सदन की कार्यवाही पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह और पूर्व सांसद किशन कपूर के निधन पर शोकोद्गार के साथ शुरू हुई।

शिमला: हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन सदन की कार्यवाही पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह और पूर्व सांसद किशन कपूर के निधन पर शोकोद्गार के साथ शुरू हुई। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दोनों दिवंगत नेताओं को श्रद्धांजलि देते हुए उनके योगदान को याद किया। 

मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का 26 दिसम्बर, 2024 को 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया। यह देश के लिए अपूरणीय क्षति है। उनका जन्म 26 सितम्बर, 1932 को ब्रिटिश भारत के पंजाब (अब पाकिस्तान) में हुआ था। 1947 में विभाजन के बाद उनका परिवार अमृतसर आ गया। डॉ. मनमोहन सिंह ने पंजाब विश्वविद्यालय, कैम्ब्रिज और ऑक्सफोर्ड से शिक्षा प्राप्त की और अर्थशास्त्र के प्रोफैसर के रूप में कार्य किया। वे वित्त मंत्रालय के आर्थिक सलाहकार, भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर, योजना आयोग के उपाध्यक्ष जैसे कई महत्वपूर्ण पदों पर रहे।

1991 में वित्त मंत्री बनने के बाद उन्होंने देश में आर्थिक सुधारों की नींव रखी। वे 2004 से 2014 तक दो बार प्रधानमंत्री रहे और इस दौरान मनरेगा, सूचना का अधिकार, खाद्य सुरक्षा अधिनियम, आधार कार्ड, प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण (DBT) और किसानों की ऋण माफी योजना जैसे ऐतिहासिक फैसले लिए। डॉ. मनमोहन सिंह के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश को भी कई सौगातें मिलीं, जिनमें अटल सुरंग, तीन मेडिकल कॉलेज, IIT मंडी, IIIT ऊना और केंद्रीय विश्वविद्यालय कांगड़ा शामिल हैं। उन्हें पद्म विभूषण, एडम स्मिथ अवॉर्ड, यूरोमनी अवॉर्ड जैसे कई प्रतिष्ठित सम्मान भी मिले।

मुख्यमंत्री ने पूर्व सांसद और मंत्री किशन कपूर के निधन पर भी गहरा शोक व्यक्त किया। किशन  कपूर का 1 फरवरी, 2025 को 73 वर्ष की उम्र में निधन हुआ। उनका जन्म 11 जून 1951 को कांगड़ा के खनियारा गांव में हुआ था। वे 1990, 1993, 1998, 2007 और 2017 में विधायक चुने गए और परिवहन, उद्योग, खाद्य आपूर्ति जैसे अहम मंत्रालयों का कार्यभार संभाला। 2019 में वे कांगड़ा से लोकसभा सांसद बने। किशन कपूर ने अपने कार्यकाल में जनहित के कई फैसले लिए और समाज सेवा में सक्रिय रहे।

हिमाचल विधानसभा ने दोनों दिवंगत नेताओं के सम्मान में दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह और किशन कपूर का जीवन देश और प्रदेश के लिए प्रेरणादायक रहा। हम उनकी सेवाओं को हमेशा याद रखेंगे।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
हिमाचल प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!