Weather Update : शिमला में 16 साल बाद दिसम्बर के महीने में सबसे गर्म दिन

Edited By Vijay, Updated: 13 Dec, 2022 11:25 PM

hottest day in the month of december after 16 years in shimla

हिमाचल में दिसम्बर के महीने में मौसम अपना अलग ही रंग दिखा रहा है। राजधानी शिमला में सर्दियों के मौसम में चिलचिलाती धूप पड़ रही है। धूप के कारण दिन के समय सर्दी में गर्मियों जैसा एहसास हो रहा है। प्रदेश के अधिकतर क्षेत्रों में सोमवार को अधिकतम तापमान...

शिमला (राजेश): हिमाचल में दिसम्बर के महीने में मौसम अपना अलग ही रंग दिखा रहा है। राजधानी शिमला में सर्दियों के मौसम में चिलचिलाती धूप पड़ रही है। धूप के कारण दिन के समय सर्दी में गर्मियों जैसा एहसास हो रहा है। प्रदेश के अधिकतर क्षेत्रों में सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 4 से 8 डिग्री सैल्सियस अधिक हो गया। शिमला का तापमान सामान्य से 6.6 डिग्री अधिक उछाल के साथ 20 डिग्री पहुंच गया जो 2003 और 2006 के बाद सर्वाधिक है। उस दौरान अधिकतम तापमान 20.7 डिग्री तक गया था। मौसम विभाग की मानें तो सोमवार को बीते 16 वर्षों में सर्वाधिक तापमान रिकॉर्ड किया गया। इसी तरह प्रदेश के अन्य शहरों में भी तापमान बढ़ रहा है। केलांग का तापमान दिसम्बर के दूसरे सप्ताह में जमाव बिंदु के आसपास रहता है लेकिन इस बार यहां का पारा भी सोमवार को सामान्य से 8 डिग्री अधिक उछाल के बाद 11 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। सर्दी के मौसम में अधिकतम तापमान सामान्य से ज्यादा दर्ज किया जा रहा है।

शिमला का अधिकतम तापमान 20 डिग्री सैल्सियस
प्रदेश की राजधानी शिमला में 16 साल बाद अधिकतम तापमान में उछाल आया है। हिमाचल प्रदेश के कई भागों में इस सर्दी के मौसम में अधिकतम तापमान सामान्य से ज्यादा दर्ज किया जा रहा है। प्रदेश की राजधानी शिमला में 16 वर्ष बाद अधिकतम तापमान में उछाल आया है। सोमवार को शिमला का अधिकतम तापमान 20 डिग्री सैल्सियस दर्ज हुआ था। इससे पहले दिसम्बर, 2006 में 20.7 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया था। इसकी पुष्टी मौसम विभाग निदेशक सुरेंद्र पाल ने की है। सोमवार को ऊना में अधिकतम तापमान 28.6, सोलन में 26.0, बिलासपुर में 24.5, कांगड़ा में 24.3, नाहन में 24.2, हमीरपुर में 24.1, चम्बा में 23.8, धर्मशाला में 23.7, मंडी में 23.1, भुंतर में 22.4, शिमला में 20.5, मनाली में 16.6, कल्पा में 14.6 और केलांग में 11.0 डिग्री सैल्सियस दर्ज हुआ था।

17 दिसम्बर तक मौसम साफ 
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश के सभी भागों में 5 दिनों तक मौसम साफ रहने के आसार हैं। विभाग के अनुसार प्रदेश में 13 से 17 दिसम्बर तक मौसम शुष्क रहेगा, ऐसे में अधिकतम तापमान में और बढ़ौतरी होने की संभावना है। उधर, मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा के कुछ क्षेत्रों में 15 दिसम्बर तक सुबह और शाम के समय धुंध छाए रहने का यैलो अलर्ट है।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!