Himachal Weather: 29 जुलाई से भारी बारिश का येलो अलर्ट

Edited By Rahul Rana, Updated: 28 Jul, 2024 01:35 PM

himachal weather yellow alert for heavy rain from july 29

हिमाचल प्रदेश में रविवार को भी कई जगह बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार से प्रदेश में मानसून रफ्तार पकड़ेगा। 29 जुलाई से दो अगस्त तक प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी हुआ है। रविवार को भी कुछ क्षेत्रों...

हिमाचल: हिमाचल प्रदेश में रविवार को भी कई जगह बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार से प्रदेश में मानसून रफ्तार पकड़ेगा। 29 जुलाई से दो अगस्त तक प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी हुआ है। रविवार को भी कुछ क्षेत्रों में ही बारिश होने की संभावना है।

29 जुलाई से अधिकांश जगह मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है। उधर, शुक्रवार रात को शिमला में न्यूनतम तापमान 18.6, कल्पा में 17.2, धर्मशाला में 20.9, ऊना में 25.6, नाहन में 25.4, केलांग में 16.5, सोलन में 23.0, मनाली में 20.7, कांगड़ा में 24.0, मंडी में 25.1, बिलासपुर में 26.1, हमीरपुर में 26.5 और चंबा में 24.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!