Weather Update: 3 दिन भारी बारिश और बर्फबारी का अलर्ट, तापमान में आएगी भारी गिरावट

Edited By Kuldeep, Updated: 18 Mar, 2026 11:25 PM

shimla weather cold

राज्य में खराब चल रहे मौसम के बीच में गोंदला में 4, कुकुमसेरी में 3.6, केलांग में 3 व हंसा में 2.5 सैंटीमीटर ताजा हिमपात हुआ है, जबकि पंडोह में 0.5, शिमला में 1, सुंदरनगर में 0.3, धर्मशाला में 2, मनाली में 14, कांगड़ा में 2, जुब्बड़हट्टी में 1...

शिमला (संतोष): राज्य में खराब चल रहे मौसम के बीच में गोंदला में 4, कुकुमसेरी में 3.6, केलांग में 3 व हंसा में 2.5 सैंटीमीटर ताजा हिमपात हुआ है, जबकि पंडोह में 0.5, शिमला में 1, सुंदरनगर में 0.3, धर्मशाला में 2, मनाली में 14, कांगड़ा में 2, जुब्बड़हट्टी में 1 मिलीमीटर वर्षा और भुंतर व मंडी में बूंदाबांदी हुई। जानकारी के अनुसार प्रदेश में एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है।

मौसम केंद्र शिमला के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से आगामी 18 से 20 मार्च के दौरान राज्य के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की प्रबल संभावना है। 19 मार्च को चम्बा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला जैसे जिलों में बिजली कड़कने, ओलावृष्टि और 40 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का यैलो अलर्ट जारी किया गया है। लाहौल-स्पीति और किन्नौर में 19 व 20 मार्च को भारी बर्फबारी की संभावना है। वहीं मैदानी इलाकों जैसे ऊना, बिलासपुर और हमीरपुर में गरज के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने के आसार हैं।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!