हिमाचल में फिर करवट लेगा मौसम! सक्रिय होगा नया पश्चिमी विक्षोभ, अगले 4 दिनों तक बारिश-बर्फबारी की संभावना

Edited By Swati Sharma, Updated: 14 Mar, 2026 02:28 PM

himachal weather update rain and snowfall alert for the next 4 days

Himachal Weather Update: हिमाचल प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से खिल रही चटक धूप के कारण पारे में जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से 7 डिग्री सेल्सियस तक ऊपर चला गया है, जिससे दोपहर के समय मैदानी...

Himachal Weather Update: हिमाचल प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से खिल रही चटक धूप के कारण पारे में जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से 7 डिग्री सेल्सियस तक ऊपर चला गया है, जिससे दोपहर के समय मैदानी इलाकों में गर्मी का अहसास होने लगा है। हालांकि, राहत की खबर यह है कि मौसम विभाग ने 14 मार्च से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना जताई है, जिससे राज्य के तापमान में गिरावट और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने के आसार हैं।

सबसे गर्म रहा ऊना जिला

वहीं, पिछले 24 घंटों में राज्य का मौसम मुख्य रूप से साफ रहा, जिसके परिणामस्वरूप न्यूनतम तापमान सामान्य से 2-6 डिग्री और अधिकतम तापमान 2-7 डिग्री अधिक दर्ज किया गया। ऊना जिला 32.0 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म रहा, जबकि लाहौल-स्पीति के ताबो में न्यूनतम पारा माइनस (-2.6) डिग्री दर्ज किया गया। शिमला, मनाली और कुल्लू में भी चटक धूप के चलते तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

अगले सात दिनों का वेदर अपडेट

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के वैज्ञानिक संदीप शर्मा के अनुसार, प्रदेश के मौसम में बड़ा बदलाव आने वाला है। 14 से 19 मार्च के बीच कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने के आसार हैं। 14 और 17 मार्च को राज्य के अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है। 15, 18 और 19 मार्च को कई क्षेत्रों में मध्यम स्तर की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। वहीं, 16 मार्च को राज्य के कुछ हिस्सों में मौसम अधिक खराब रह सकता है, जिससे ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी की भी संभावना है।

तापमान में उतार-चढ़ाव का पूर्वानुमान

आगामी दो दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा, लेकिन उसके बाद इसमें 2 से 4 डिग्री की गिरावट आएगी। वहीं, अधिकतम तापमान में अगले दो दिनों तक 3-4 डिग्री की वृद्धि होगी, लेकिन 16 मार्च के बाद मौसम बदलने से इसमें 4 से 6 डिग्री की बड़ी गिरावट दर्ज की जा सकती है।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!