हिमाचल में फिर बदलेगा मौसम, 6 दिन बारिश-बर्फबारी की संभावना, जानें IMD का लेटेस्ट अपडेट

Edited By Swati Sharma, Updated: 27 Apr, 2026 05:11 PM

himachal weather  possibility of rain and snowfall for 6 days

Himachal Weather Update : हिमाचल प्रदेश में बढ़ती गर्मी और हीटवेव के बीच मौसम जल्द करवट लेने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, राज्य में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसके प्रभाव से अगले छह दिनों तक प्रदेश के...

Himachal Weather Update : हिमाचल प्रदेश में बढ़ती गर्मी और हीटवेव के बीच मौसम जल्द करवट लेने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, राज्य में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसके प्रभाव से अगले छह दिनों तक प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में बारिश और ऊंची चोटियों पर हिमपात की संभावना है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

6 दिन बारिश-बर्फबारी की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, 28 अप्रैल से 3 मई तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम खराब रहेगा। 28, 29, 30 अप्रैल और 3 मई को प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने के आसार हैं। वहीं, 1 और 2 मई को राज्य के अलग-अलग हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी और बर्फबारी हो सकती है। मौसम विज्ञान ने 28 और 29 अप्रैल को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। राज्य के पांच जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला में तेज अंधड़ (आंधी) के साथ ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है।

भीषण गर्मी से मिलेगी राहत

वहीं, पिछले कुछ दिनों कई जिलों में पड़ रही भीषण गर्मी ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए हैं। वहीं, अब पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!