Edited By Vijay, Updated: 11 Mar, 2023 09:01 PM

भारतीय सेना की सप्लाई कोर रैजीमैंट में तैनात उपमंडल पालमपुर की ग्राम पंचायत बसकेहड़ का अभिषेक राणा (30) का शुक्रवार देर रात निधन हो गया। अभिषेक पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे जिसके चलते उन्हें बीते 14 दिसम्बर को सेना अस्पताल पालमपुर में दाखिल किया...
डरोह (अजय): भारतीय सेना की सप्लाई कोर रैजीमैंट में तैनात उपमंडल पालमपुर की ग्राम पंचायत बसकेहड़ का अभिषेक राणा (30) का शुक्रवार देर रात निधन हो गया। अभिषेक पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे जिसके चलते उन्हें बीते 14 दिसम्बर को सेना अस्पताल पालमपुर में दाखिल किया गया था किन्तु गत रात उनका निधन हो गया। अभिषेक 19 वर्ष की आयु में 12 मई, 2011 को भारतीय सेना में भर्ती हुए थे। अभिषेक के पिता सेवानिवृत्त हवलदार तिलक राज व माता उमा और बहन प्रीति व प्रियंका को रोते देख हर व्यक्ति की आंखों से आंसू छलक रहे थे।
पिता ने शहीद बेटे की चिता को दी मुखाग्नि
अभिषेक का अंतिम संस्कार खबली श्मशानघाट में किया गया। पिता ने शहीद बेटे की चिता को मुखाग्नि दी। आर्मी कैंप पालमपुर से आए सेना जवानों ने सैन्य सम्मान के साथ शहीद अभिषेक को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर बसकेहड़ पंचायत प्रधान भूपिंदर राणा, सेवानिवृत्त नायब सूबेदार कुलदीप चंद, कैप्टन सुदर्शन सिंह राणा सहित इलाके के सैंकड़ों लोगों ने अभिषेक को नम आंखों से विदाई दी।
रविवार को था जन्मदिन
रविवार को अभिषेक का जन्मदिन था और भगवान का खेल ऐसा रहा कि 2 दिन पहले निधन हो गया। अभिषेक के दोस्तों ने बताया कि अभिषेक बेहद सरल स्वभाव और मिलनसार लड़का था।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here