नगर परिषद नादौन के वार्डों का परिसीमन अंतिम रूप से प्रकाशित

Edited By Jyoti M, Updated: 27 Mar, 2026 03:21 PM

final delimitation of wards of nagar parishad nadaun published

नगर परिषद नादौन के सभी 9 वार्डों के परिसीमन को अंतिम रूप से प्रकाशित कर दिया गया है। इस संबंध में आदेश जारी करते हुए उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने बताया कि इन वार्डों के परिसीमन के प्रारूप पर स्थानीय निवासियों से आपत्तियां एवं सुझाव आमंत्रित किए गए थे...

हमीरपुर। नगर परिषद नादौन के सभी 9 वार्डों के परिसीमन को अंतिम रूप से प्रकाशित कर दिया गया है। इस संबंध में आदेश जारी करते हुए उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने बताया कि इन वार्डों के परिसीमन के प्रारूप पर स्थानीय निवासियों से आपत्तियां एवं सुझाव आमंत्रित किए गए थे और निर्धारित अवधि के भीतर इनका निपटारा भी कर दिया गया था। लेकिन, इनसे संबंधित एक निर्णय के खिलाफ मंडी के मंडल आयुक्त के समक्ष अपील की गई थी।

उपायुक्त ने बताया कि मंडल आयुक्त द्वारा इस अपील के निपटारे के बाद नगर परिषद नादौन के सभी 9 वार्डों के परिसीमन को अंतिम रूप से प्रकाशित कर दिया गया है। सभी वार्डों के नाम इस प्रकार हैं: वार्ड नंबर 1-ध्यानू भगत समाधि, 2-पत्तन बाजार, 3-दूरभाष केंद्र एवं डाकघर मुहल्ला, 4-इंद्रपाल बस स्टैंड, 5-इंडोर स्टेडियम, 6-बाबा बालक नाथ मंदिर, 7-गुग्गा मंदिर, 8-अमतर स्टेडियम और 9-बेला।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!