शून्य से नीचे तापमान, भारी बर्फबारी... हिमाचल में पर्यटकों के लिए 'कवच' बने जांबाज जवान

Edited By Jyoti M, Updated: 17 Mar, 2026 10:20 AM

brave soldiers become a  shield  for tourists in himachal

रोहतांग दर्रे और अटल टनल क्षेत्र में हुई भारी बर्फबारी ने जहां एक ओर पर्यटकों के चेहरे पर खुशी बिखेरी है। वहीं दूसरी ओर हाड़ कंपा देने वाली ठंड और फिसलन ने मुसीबत भी खड़ी कर दी है। इस मुश्किल घड़ी में मनाली पुलिस पर्यटकों के लिए 'मददगार' बनकर सामने...

कुल्लू (संजीव जैन)। रोहतांग दर्रे और अटल टनल क्षेत्र में हुई भारी बर्फबारी ने जहां एक ओर पर्यटकों के चेहरे पर खुशी बिखेरी है। वहीं दूसरी ओर हाड़ कंपा देने वाली ठंड और फिसलन ने मुसीबत भी खड़ी कर दी है। इस मुश्किल घड़ी में मनाली पुलिस पर्यटकों के लिए 'मददगार' बनकर सामने आई है। ​रात भर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी ​अटल टनल के पास बर्फबारी के कारण करीब 150 वाहन और 80 पर्यटक फंस गए हैं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए डीएसपी मनाली, केडी शर्मा खुद अपनी टीम के साथ मौके पर मुस्तैद हैं।

शून्य से नीचे गिरते तापमान और बर्फीली हवाओं की परवाह किए बिना, डीएसपी और करीब 20 पुलिस जवान देर रात से ही फंसे हुए लोगों को सुरक्षित निकालने में जुटे हैं। स्थानीय स्तर पर पुलिस के इस जज्बे की जमकर सराहना हो रही है। वायरल हो रही तस्वीरों में डी.एस.पी के.डी शर्मा को फंसे हुए पर्यटकों से बात करते और उनका ढांढस बंधाते देखा जा सकता है। गौरतलब है कि पुलिस प्रशासन न केवल यातायात सुचारू करने की कोशिश कर रहा है, बल्कि फंसे हुए लोगों के लिए भोजन और गर्म चाय जैसी जरूरी सुविधाएं भी सुनिश्चित कर रहा है।

के.डी शर्मा ने कहा कि पर्यटकों की सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता है। भारी बर्फबारी के कारण फिसलन बढ़ गई है, जिससे वाहन आगे नहीं बढ़ पा रहे हैं। हमारी टीम हर एक पर्यटक को सुरक्षित निकालने तक मौके पर डटी रहेगी। डी.एस.पी मनाली के.डी शर्मा ने मनाली आने वाले पर्यटकों से अपील की है कि वे खराब मौसम और बर्फबारी की चेतावनी के दौरान ऊंचे इलाकों में जाने से बचें। उन्होंने बताया कि केवल फोर-व्हील ड्राइव (4x4) वाहनों या चेन लगे वाहनों को ही टनल की ओर जाने की अनुमति दी जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!