हिमाचल में बारिश और बर्फबारी का दौर, मनाली लेह मार्ग फिर बंद

Edited By prashant sharma, Updated: 18 Apr, 2021 11:07 AM

himachal rains and snowfall manali leh road closed again

हिमाचल के ऊंचाई और मैदानी इलाकों में बारिश और बर्फबारी का दौर जारी है। इसके साथ ही प्रदेश के कई हिस्सों में ओलावृष्टि भी हुई है। जिससे बागबानों को काफी नुकसान हुआ है। रोहतांग समेत हिमाचल के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जारी बर्फबारी से मनाली-लेह सामरिक...

शिमला : हिमाचल के ऊंचाई और मैदानी इलाकों में बारिश और बर्फबारी का दौर जारी है। इसके साथ ही प्रदेश के कई हिस्सों में ओलावृष्टि भी हुई है। जिससे बागबानों को काफी नुकसान हुआ है। रोहतांग समेत हिमाचल के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जारी बर्फबारी से मनाली-लेह सामरिक मार्ग फिर बंद हो गया है। दोनों छोर में ताजा हिमपात से अटल टनल रोहतांग को भी पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया है। टनल के साउथ पोर्टल, नॉर्थ पोर्टल, रोहतांग दर्रा, बाराचाला और कुंजुम दर्रा में ताजा बर्फबारी हुई है। वहीं शनिवार को कुल्लू-मनाली सहित लाहुल के निचले इलाकों में झमाझम बारिश हुई है। राजधानी शिमला में भी देर शाम को बारिश के साथ तूफान भी चला। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में हल्के बादल छाए रहने के साथ कई क्षेत्रों में धूप भी खिली। शनिवार को प्रदेश का अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम दर्ज हुआ। 

मैदानी इलाकों में हुई बारिश ने किसानों की गेहूं की फसल को भी काफी हद तक तहस नहस कर दिया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने रविवार और सोमवार को भी प्रदेश के मध्य पर्वतीय क्षेत्रों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा और मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान जताया है। उच्च पर्वतीय क्षेत्रों किन्नौर व लाहुल स्पीति में बर्फबारी के आसार हैं। मौसम विभाग ने 20 से 22 अप्रैल तक पूरे प्रदेश में बादल बरसने के आसार जताए हैं। 20 और 21 अप्रैल को मैदानी और मध्य पर्वतीय जिलों में अंधड़, ओलावृष्टि और बारिश का येलो अलर्ट जारी हुआ है। 23 अप्रैल को पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने की संभावना जताई है। कुल्लू में शनिवार शाम को ओलावृष्टि हुई। इससे सेब समेत अन्य फलदार फसलों को नुकसान पहुंचा है। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!