हिमाचल में इस दिन तक साफ रहेगा मौसम, दुर्गम क्षेत्रों में हुई आवाजाही बंद

Edited By Jyoti M, Updated: 25 Nov, 2025 10:47 AM

himachal pradesh will see clear weather on this day

पर्वतीय राज्य हिमाचल प्रदेश में मौसम का मिजाज फिलहाल बदलने वाला नहीं है। पिछले एक महीने से जारी सूखे और ठंडे मौसम से अभी राहत मिलने की उम्मीद कम ही है। शिमला स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, 30 नवंबर तक आसमान साफ रहेगा, जिसका सीधा अर्थ है कि आने...

हिमाचल डेस्क। पर्वतीय राज्य हिमाचल प्रदेश में मौसम का मिजाज फिलहाल बदलने वाला नहीं है। पिछले एक महीने से जारी सूखे और ठंडे मौसम से अभी राहत मिलने की उम्मीद कम ही है। शिमला स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, 30 नवंबर तक आसमान साफ रहेगा, जिसका सीधा अर्थ है कि आने वाले दिनों में शुष्क शीत लहर का प्रभाव और गहराएगा।

तापमान में गिरावट से बढ़ा स्वास्थ्य जोखिम

इस तरह की सूखी ठंड (dry cold) अपने साथ कई स्वास्थ्य समस्याएं लेकर आती है। गले में खराश, लगातार खांसी, सामान्य सर्दी-जुकाम और वायरल बुखार के मामलों में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की जा रही है।

राज्य भर में रात का तापमान लगातार गोता लगा रहा है। पिछले 24 घंटों में न्यूनतम पारे में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक की और गिरावट आई है।

सबसे ठंडा: लाहौल-स्पीति का ताबो, जहाँ न्यूनतम तापमान माइनस 6.9 डिग्री दर्ज हुआ।

कुकुमसेरी में पारा माइनस 4.7 डिग्री पर रहा।

कल्पा में भी रात का तापमान माइनस 0.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है।

वहीं, दिन के समय के अधिकतम तापमान में भी 1 से 3 डिग्री तक की कमी आई है।

दुर्गम क्षेत्रों में आवाजाही बंद

परिणामस्वरूप, सुबह और शाम के समय लोग कड़ाके की ठंड महसूस कर रहे हैं। हालांकि, दिन के दौरान खिली धूप निचले और मैदानी क्षेत्रों के लोगों को पसीना ला रही है।

इस बीच, बर्फबारी और ठंड के कारण कुंजम दर्रा (Kunzum Pass) सभी प्रकार के वाहनों के लिए बंद कर दिया गया है। इससे स्पीति घाटी का संपर्क लाहौल क्षेत्र से पूरी तरह कट गया है। अब स्पीति के निवासियों को घाटी से बाहर या अंदर आने-जाने के लिए किन्नौर और समदो के मार्ग का इस्तेमाल करना होगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!