Shimla: हिमाचल लोक सेवा आयोग ने जारी किया टैंटेटिव शैड्यूल, इन पदों के लिए 23 मार्च से हाेंगी परीक्षाएं

Edited By Vijay, Updated: 04 Feb, 2026 05:52 PM

himachal pradesh public service commission

हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (एचपीपीएससी) ने मार्च माह में आयोजित होने वाली विभिन्न भर्ती परीक्षाओं का संभावित (टैंटेटिव) शैंड्यूल जारी कर दिया है।

शिमला (अभिषेक): हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (एचपीपीएससी) ने मार्च माह में आयोजित होने वाली विभिन्न भर्ती परीक्षाओं का संभावित (टैंटेटिव) शैड्यूल जारी कर दिया है। आयोग द्वारा जारी की गई इस सूचना के अनुसार गृह विभाग के अंतर्गत आने वाले विभिन्न पदों को भरने के लिए स्क्रीनिंग टैस्ट और सब्जैक्ट एप्टीट्यूड टैस्ट (एसएटी) का आयोजन किया जाएगा।

23 से 27 मार्च तक होंगी परीक्षाएं
आयोग द्वारा जारी समय सारिणी के अनुसार साइंटिफिक ऑफिसर (कैमिस्ट्री व टॉक्सीकोलॉजी) के पद के लिए ऑफलाइन स्क्रीनिंग टैस्ट और एसएटी का आयोजन 23 मार्च को किया जाएगा। इसके अगले दिन यानी 24 मार्च को साइंटिफिक ऑफिसर (बायोलॉजी व सीरोलॉजी) के पद के लिए स्क्रीनिंग टैस्ट व एसएटी होगा। वहीं, असिस्टैंट डायरैक्टर (बायोलॉजी व सीरोलॉजी) के पद के लिए स्क्रीनिंग टैस्ट व एसएटी 25 मार्च को और असिस्टैंट डायरैक्टर (वॉयस एनालिसिज) के पद के लिए एसएटी 27 मार्च को निर्धारित किया गया है।

वैबसाइट पर देखें विस्तृत जानकारी
लोक सेवा आयोग ने इन परीक्षाओं से संबंधित विस्तृत सूचना अपनी आधिकारिक वैबसाइट पर उपलब्ध करवा दी है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि यह शैड्यूल टैंटेटिव है, इसलिए अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अपडेट और विस्तृत जानकारी के लिए समय-समय पर आयोग की वैबसाइट चैक करते रहें।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!