Women's World Cup: रेणुका ठाकुर को हिमाचल सरकार देगी 1 करोड़ का सम्मान! CM सुक्खू ने की घोषणा

Edited By Jyoti M, Updated: 03 Nov, 2025 01:33 PM

himachal pradesh government to give renuka thakur 1 crore as honorarium

महिला क्रिकेट के विश्व मंच पर जलवा बिखेरने वाली भारतीय तेज गेंदबाज और देवभूमि हिमाचल की गौरव, रेणुका सिंह ठाकुर को राज्य सरकार ने एक बड़ा सम्मान देने का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोमवार को घोषणा करते हुए कहा कि, रोहड़ू से आने...

हिमाचल डेस्क। महिला क्रिकेट के विश्व मंच पर जलवा बिखेरने वाली भारतीय तेज गेंदबाज और देवभूमि हिमाचल की गौरव, रेणुका सिंह ठाकुर को राज्य सरकार ने एक बड़ा सम्मान देने का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोमवार को घोषणा करते हुए कहा कि, रोहड़ू से आने वाली इस शानदार खिलाड़ी को एक करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि भेंट की जाएगी। यह सम्मान उस अविस्मरणीय प्रदर्शन के लिए है जो उन्होंने विश्व कप में भारत की विजय यात्रा में दिया।

मुख्यमंत्री सुक्खू ने 'पहाड़ की बेटी' रेणुका के संघर्ष और सफलता को सलाम करते हुए कहा कि, उन्होंने वह सपना साकार किया है जो हर हिमाचली लड़की देखती है। उन्होंने अपने जुनून और दृढ़ विश्वास से यह सिद्ध कर दिया कि किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। उनका विश्व कप विजेता टीम का हिस्सा बनना केवल रेणुका का नहीं, बल्कि पूरे देश और हिमाचल प्रदेश का गौरव है।

PunjabKesari

सीएम ने इस खास मौके पर रेणुका सिंह के साथ-साथ उनकी माताजी और पूरे परिवार को बधाई दी। उन्होंने रेणुका के दिवंगत पिता को भी श्रद्धांजलि अर्पित की, जिनकी प्रेरणा आज पूरे हिमाचल के लिए एक 'अभिमान' बन गई है। मुख्यमंत्री ने व्यक्तिगत रूप से फोन पर रेणुका से बात की और भारतीय महिला क्रिकेट टीम को विश्व कप की जीत के लिए शुभकामनाएं दीं, साथ ही विश्व कप में उनके बेहतरीन प्रदर्शन की जमकर तारीफ भी की।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!