हिमाचल में दोस्तों संग सैर बनी काल: गहरी खाई में गिरी ऑल्टो, 1 की मौ/त, 5 घायल

Edited By Jyoti M, Updated: 22 Dec, 2025 12:37 PM

himachal pradesh alto car falls into a deep gorge 1 dead 5 injured

हिमाचल में बागी से नारकंडा की ओर जा रही एक ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर काल का ग्रास बन गई। इस दर्दनाक हादसे में सोलन जिले के 20 वर्षीय युवक ने अपनी जान गंवा दी, जबकि उसके पांच साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा शाम करीब 6:35 बजे पेश आया।

हिमाचल डेस्क। हिमाचल में बागी से नारकंडा की ओर जा रही एक ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर काल का ग्रास बन गई। इस दर्दनाक हादसे में सोलन जिले के 20 वर्षीय युवक ने अपनी जान गंवा दी, जबकि उसके पांच साथी गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसा शाम करीब 6:35 बजे पेश आया। स्थानीय निवासी दिनेश रोठा उस समय अपने घर पर ही थे, जब उन्होंने एक कार को सड़क छोड़कर सीधे खाई में जाते देखा। चीख-पुकार सुनकर वह तुरंत अपने कामगारों के साथ ढलान की ओर दौड़े। नीचे पहुँचने पर उन्होंने देखा कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी थी। दिनेश ने तुरंत पुलिस और बचाव दल को सूचित किया और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकालना शुरू किया।

हादसे का विवरण और हताहत

कार में कुल छह लोग सवार थे, जो सभी जिला सोलन के रहने वाले थे। मौके पर पहुँचने पर पता चला कि चालक की सीट पर बैठे युवक की सांसें थम चुकी थीं।

मृतक की पहचान:

सूरज (20 वर्ष): पुत्र ज्ञान चंद, निवासी बंदला, कंडाघाट (जिला सोलन)।

गंभीर रूप से घायल: गाड़ी में सवार अन्य पांच दोस्तों को आनन-फानन में सिविल अस्पताल ठियोग ले जाया गया, जहाँ उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए IGMC शिमला रेफर कर दिया है। घायलों की सूची इस प्रकार है:

कदल (23), निवासी अर्की।

चेतन (21), निवासी कुनिहार (अर्की)।

पलक (21), निवासी कसौली।

पारुल (19), निवासी कंडाघाट।

हर्ष (21), निवासी अर्की।

पुलिस की कार्रवाई

कोटखाई पुलिस ने प्रत्यक्षदर्शी दिनेश रोठा के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब दुर्घटना के कारणों की बारीकी से जांच कर रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!