Shimla: रोहड़ू में चिट्टा तस्करी के रैकेट का भंडाफोड़, पंजाब के 2 युवकाें समेत 5 आराेपी गिरफ्तार

Edited By Vijay, Updated: 11 Feb, 2026 04:29 PM

heroin smuggling racket busted in rohru 5 accused arrested

शिमला जिला पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है। रोहड़ू में चिट्टे की तस्करी के मामले में पुलिस ने 5 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें पंजाब के 2 युवक भी शामिल हैं।

शिमला/रोहड़ू: शिमला जिला पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है। रोहड़ू में चिट्टे की तस्करी के मामले में पुलिस ने 5 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें पंजाब के 2 युवक भी शामिल हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीते 2 फरवरी काे पुलिस ने मेहंदी पुल के पास नाकाबंदी के दौरान पंजाब निवासी जश्नदीप सिंह और धर्मप्रीत सिंह को 83 ग्राम हैरोइन (चिट्टा) के साथ रंगे हाथों पकड़ा था। इस बाबत रोहड़ू पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया था।

शिमला के पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने बताया कि शुरूआती गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने मामले की गहराई से जांच शुरू की। हमारी टीमों ने बैंक लेनदेन और डिजिटल साक्ष्यों की बारीकी से जांच की, जिससे ड्रग व्यापार में शामिल अन्य व्यक्तियों की पहचान हो सकी। इन सुरागों पर काम करते हुए रोहड़ू पुलिस ने बीते दिन 3 और आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनकी पहचान आशीष चौहान (24) निवासी खशधार, चिड़गांव, नवीन शिट्टा (31), निवासी गोक्सवारी, चिड़गांव और दीवान चंद (39), निवासी सुंधा, चिड़गांव के रूप में की गई है।

एसपी ने बताया कि इन गिरफ्तारियों से क्षेत्र में सक्रिय एक बड़े नैटवर्क का पता चलता है। पुलिस अब इस चेन की अगली और पिछली कड़ियों को जोड़ने में लगी है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि नशा कहां से आ रहा था और इसे आगे कहां वितरित किया जाना था। एसपी ने जिले में नशा तस्करी के खिलाफ अभियान को और तेज करने की प्रतिबद्धता दोहराई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!