Himachal: घास काटते हुए व्यक्ति को रंगड़ों ने काटा, अस्पताल में तोड़ा दम

Edited By Jyoti M, Updated: 15 Nov, 2025 12:47 PM

himachal man bitten by jackals while cutting grass

नादौन उपमंडल के बेहा गांव में रंगड़ों के काटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जिससे क्षेत्र में शोक की लहर है। जानकारी के अनुसार 51 वर्षीय बेहा गांव का वीर मोहम्मद, पुत्र जामूदीन घर से कुछ दूरी पर घास काटने गया था कि रंगड़ों ने अचानक उस पर हमला बोल...

नादौन, (जैन): नादौन उपमंडल के बेहा गांव में रंगड़ों के काटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जिससे क्षेत्र में शोक की लहर है। जानकारी के अनुसार 51 वर्षीय बेहा गांव का वीर मोहम्मद, पुत्र जामूदीन घर से कुछ दूरी पर घास काटने गया था कि रंगड़ों ने अचानक उस पर हमला बोल दिया। इस घटना की खबर मिलने पर परिजन उसे धनेटा अस्पताल ले गए।

वहीं डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद वीर मोहम्मद को मैडीकल कालेज हमीरपुर रैफर कर दिया जहां उसने दम तोड़ दिया। इस अवसर पर ग्रामीण मुस्ताक मोहम्मद ने बताया कि मृतक अपने पीछे पत्नी, 2 बेटियां व 1 बेटा छोड़ गया है। लोगों ने सरकार से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान करने की गुहार लगाई है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!