Edited By Swati Sharma, Updated: 11 Feb, 2026 02:37 PM

Nurse Jobs: हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPRCA) ने प्रदेश की महिलाओं के लिए रोजगार का बड़ा पिटारा खोला है। आयोग ने सहायक स्टाफ नर्स के 390 रिक्त पदों को भरने के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इन पदों पर नियुक्तियां पूर्णकालिक आधार पर की...
Nurse Jobs: हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPRCA) ने प्रदेश की महिलाओं के लिए रोजगार का बड़ा पिटारा खोला है। आयोग ने सहायक स्टाफ नर्स के 390 रिक्त पदों को भरने के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इन पदों पर नियुक्तियां पूर्णकालिक आधार पर की जाएंगी। पात्र महिला उम्मीदवार 12 फरवरी, 2026 से आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपना पंजीकरण करवा सकती हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 05 मार्च, 2026 (रात 11:59 बजे तक) रखी गई है। बता दें कि चयनित नर्सों को हर महीने पचीस हजार रुपये (5 साल की अवधि तक) का फिक्स वेतन मिलेगा ।
पात्रता और शैक्षणिक योग्यता
इस भर्ती के लिए केवल वे महिला उम्मीदवार पात्र होंगी जो निम्नलिखित मानदंडों को पूरा करती हैं:
योग्यता: किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कम से कम 50% अंकों के साथ बीएससी नर्सिंग (B.Sc Nursing) या जीएनएम (GNM) डिप्लोमा।
पंजीकरण: उम्मीदवार का एचपीएनआरसी (HPNRC), शिमला में पंजीकृत होना अनिवार्य है।
डोमिसाइल: केवल हिमाचल प्रदेश की स्थायी निवासी महिला अभ्यर्थी ही आवेदन कर सकती हैं।
आयु सीमा और छूट
उम्मीदवार की आयु की गणना 1 जनवरी, 2026 के आधार पर की जाएगी:
न्यूनतम आयु: 21 वर्ष
अधिकतम आयु: 45 वर्ष
विशेष छूट: एससी (SC), एसटी (ST), ओबीसी (OBC), दिव्यांगजन और सरकारी कर्मचारियों को ऊपरी आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट प्रदान की जाएगी।
आवेदन कैसे करें?
- वेबसाइट: सबसे पहले hprca.hp.gov.in पर लॉग इन करें।
- फिर होमपेज पर मौजूद 'Assistant Staff Nurse Recruitment 2026' के लिंक को चुनें।
- 'New Candidate' के रूप में पंजीकरण करें और अपनी लॉगिन आईडी जनरेट करें।
- लॉग इन कर अपनी निजी व शैक्षणिक जानकारी सावधानीपूर्वक भरें।
- फिर फोटो, हस्ताक्षर और जरूरी सर्टिफिकेट स्कैन कर अपलोड करें।
- ऑनलाइन माध्यम से आवेदन शुल्क का भुगतान करें और अंत में फॉर्म सबमिट कर प्रिंटआउट ले लें।