Himachal: TCP के नियमों की धज्जियां उड़ाना पड़ा भारी, दो लोगों को नोटिस जारी

Edited By Jyoti M, Updated: 17 Feb, 2026 05:48 PM

himachal flouting tcp rules proved costly

तहसील सुजानपुर के राजस्व मुहाल मिहाड़पुरा के अंतर्गत भलेठ में हमीरपुर-सुजानपुर सड़क के किनारे नगर एवं ग्राम नियोजन (टीसीपी) विभाग के नियमों का उल्लंघन करते हुए निर्माण करने पर दो लोगों को अलग-अलग नोटिस जारी किए गए हैं।

हमीरपुर। तहसील सुजानपुर के राजस्व मुहाल मिहाड़पुरा के अंतर्गत भलेठ में हमीरपुर-सुजानपुर सड़क के किनारे नगर एवं ग्राम नियोजन (टीसीपी) विभाग के नियमों का उल्लंघन करते हुए निर्माण करने पर दो लोगों को अलग-अलग नोटिस जारी किए गए हैं।

विभाग के मंडलीय कार्यालय हमीरपुर के नियोजन अधिकारी की ओर से हिमाचल प्रदेश नगर एवं ग्राम नियोजन अधिनियम-1977 की धारा 39 की उपधारा-1 के तहत जारी इन नोटिसों में दोनों लोगों को अवैध कार्य को तुरंत बंद करने तथा साइट पर पूर्व की स्थिति बहाल के निर्देश दिए हैं। ऐसा न करने की स्थिति में कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!